लाइव न्यूज़ :

Liquid Nitrogen Paan: 'मैंने पान खाया, थोड़ी देर बाद दर्द होने लगा, मेरे साथ ही ऐसा क्यों हुआ', 12 साल की लड़की डॉक्टर से बोली

By धीरज मिश्रा | Updated: May 20, 2024 13:48 IST

लड़की ने दूसरों लिक्विड नाइट्रोजन पान खाते देखा। उसे वह काफी अच्छा लगा। उसने भी सोचा कि क्यों न इसे खाया जाए। लड़की ने भी पान की दुकान से बड़े चाव के साथ यह लिक्विड नाइट्रोजन पान खा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु में 12 साल की लड़की ने खाया लिक्विड नाइट्रोजन पान पान खाने से पेट में उठा दर्द, जांच में निकला छेद डॉक्टरों की राय, इस तरह की घटनाओं से सबक लेना चाहिए

Liquid Nitrogen Paan: दूसरों के जैसा बनने और दूसरे को जैसा करने की चाह में हम अकसर वह कर बैठते हैं, जिसे करने के बाद हमें पछतावा ही होता है। कुछ ऐसा ही हुआ बेंगलुरु की एक 12 साल की लड़की के साथ। पान की दुकान पर लड़की ने दूसरों को लिक्विड नाइट्रोजन पान खाते देखा। उसे वह काफी अच्छा लगा। उसने भी सोचा कि क्यों न इसे खाया जाए। लड़की ने भी पान की दुकान से बड़े चाव के साथ यह लिक्विड नाइट्रोजन पान खा लिया। पान खाने के बाद उसे अचानक से महसूस होने लगा कि वह ठीक नहीं है उसके पेट में दर्द होने लगा।

लड़की के परिजनों ने बेटी के अचानक पेट में उठे दर्द को लेकर तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने जब जांच की तो उनके भी होश उड़ गए। डॉक्टरों की जांच में पता चला कि लड़की के पेट में छेद हो गया है। डॉक्टरों के अनुसार, मरीज ने बताया कि उसने स्मोक पान खाया था। क्योंकि पान खाने के दौरान धुआं-धुआं था। मुझे काफी अच्छा लगा था। सभी पान खाने का मजा उठा रहे थे। किसी को वहां पर कोई परेशानी नहीं हुई। लेकिन, मुझे यह दिक्कत क्यों हुई। हालांकि, लड़की के इन सवालों का जवाब तो डॉक्टरों के पास नहीं था।

हालांकि, लड़की को बचाने के लिए सर्जरी करना जरूरी था। अगर सर्जरी नहीं की गई तो छेद बढ़ सकता है। दो दिन आईसीयू में रहने के बाद लड़की को छह दिन के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉक्टर के अनुसार, इस तरह की एक घटना साल 2017 में भी आई थी, जब एक व्यक्ति ने नाइट्रोजन कॉकटेल पीने के बाद परेशानी हुई थी।

डॉ. विजय ने कहा कि तरल नाइट्रोजन की लोकप्रियता बढ़ रही है, हमें सावधानी बरतने के साथ ही साथ सुरक्षा को प्राथमिकता देना महत्वपूर्ण है। हमें इन छिटपुट घटनाओं को गंभीरता से लेना चाहिए, इससे पहले कि ये एक पैटर्न बन जाएं। डॉक्टरों के अनुसार, नाइट्रोजन पान खाने से समस्या हो सकती है। यह एक गैस जिसे सूंघने से सांस की समस्या सहित यह शरीर में मौजूद टिशू को भी नुकसान पहुंचा सकता है। 

टॅग्स :बेंगलुरुवायरल वीडियोHealth Departmentदिल्लीNCR
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो