लाइव न्यूज़ :

बाढ़ की वजह से सड़क बनी नदी तो नाव पर पहुंची बारात, दूल्हे संग ऐसे विदा हुई दुल्हन, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 11, 2021 13:16 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक दूल्हा नाव पर सवार होकर शादी करने जा रहा है । सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देदूल्हा नाव पर लेकर पहुंचा बारातबिहार से बाढ़ के कारण सड़कों पर जमा हुआ पानी , नाव पर हुई शादी की रस्मेंइसके साथ ही दुल्हन की विदाई भी नाव पर ही की गई

पटना : बारिश की वजह से बिहार के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं । सड़कों पर पानी जमा हो गया है । ऐसे में एक दूल्हे को बारात लेने जाने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा । दरअसल भारी बारिश के चलते दूल्हा नाव पर सवार होकर दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचा । दूल्हे का नाव पर बारात ले जाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । 

दरअसल भारतीय शादियों में दूल्हा धूमधाम से बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचता है लेकिन इन दिनों एक अनोखी शादी की तस्वीरें वायरल हुई जिसमें दूल्हा घोड़े पर सवार नहीं बल्कि नाव पर बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचता है ।  नाव पर सिर्फ बारात आती ही नहीं है बल्कि शादी की सारी रस्में नाव पर ही की गई  । भारी बारिश के चलते बिहार के समस्तीपुर के गांव की सड़क नदी में तब्दील हो गई । इसके बाद दूल्हा घोड़े पर नहीं बल्कि नाव पर बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा ।

बागमती नदी में बाढ़ के कारण गोबरसिठ्ठा गांव में बारात लेकर आए दूल्हे को लड़की के घर तक जाने के लिए नाव का इस्तेमाल करना पड़ा । दिलचस्प बात तो यह है कि शादी के बाद दुल्हन की विदाई भी नाव पर की गई । बाढ़ के पानी के बीच ही शादी की सभी रस्में निभाई गई और फिर नाव पर दूल्हा -दुल्हन को विदा किया गया । दूल्हा दुल्हन की इस मुश्किल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । इस अनोखी शादी के वीडियो और तस्वीरों को न्यूज़ एजेंसी एनआईए ने ट्विटर पर शेयर किया । लोग इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं । 

टॅग्स :वायरल वीडियोवेडिंगबिहारसमस्तीपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी