लाइव न्यूज़ :

Bahubali samosa of Meerut: रेवड़ी और गजक के बाद ‘बाहुबली’ समोसे ने किया कमाल, 30 मिनट में खाइये 12 किग्रा वजनी समोसा, जीतिए 71,000 रुपए का इनाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 19, 2023 14:38 IST

Bahubali samosa of Meerut: लालकुर्ती स्थित कौशल स्वीट्स के तीसरी पीढ़ी के मालिक शुभम कौशल ने कहा कि वह समोसे को आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए ‘‘कुछ अलग करना’’ चाहते थे और इसलिए उनके मन में 12 किलोग्राम का बाहुबली ‘समोसा’ तैयार करने का विचार आया। 

Open in App
ठळक मुद्देनमकीन भरवां मिश्रण से बना 12 किलोग्राम वजनी यह समोसा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है।समोसे के लिए पहले से बुकिंग करानी पड़ती है।‘बाहुबली’ समोसा बनाने का फैसला किया।

Bahubali samosa of Meerut: अपनी रेवड़ी और गजक के लिए मशहूर मेरठ अब अपने ‘बाहुबली’ समोसे को लेकर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। आलू, मटर, मसाले, पनीर और सूखे मेवों से तैयार नमकीन भरवां मिश्रण से बना 12 किलोग्राम वजनी यह समोसा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है।

इसे 30 मिनट में खाने वाले को 71,000 रुपए का इनाम दिए जाने की घोषणा की गई है। लालकुर्ती स्थित कौशल स्वीट्स के तीसरी पीढ़ी के मालिक शुभम कौशल ने कहा कि वह समोसे को आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए ‘‘कुछ अलग करना’’ चाहते थे और इसलिए उनके मन में 12 किलोग्राम का बाहुबली ‘समोसा’ तैयार करने का विचार आया।

कौशल ने कहा कि लोग अपने जन्मदिन पर पारंपरिक केक के बजाय ‘बाहुबली’ समोसा काटते हैं। उन्होंने कहा कि 30 मिनट में इसे पूरा खाने पर 71,000 रुपए के इनाम की घोषणा भी की गई है। इस समोसे को तैयार करने में कौशल के बावर्चियों को करीब छह घंटे का समय लगता है।

कौशल ने बताया कि कड़ाही में समोसा सिर्फ तलने में डेढ़ घंटा लगता है और इस काम में तीन बावर्चियों की मेहनत लगती है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे बाहुबली समोसे ने सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और फूड ब्लॉगर का भी ध्यान खींचा। स्थानीय लोगों के अलावा देश के अन्य हिस्सों के लोग भी इस समोसे के बारे में हमसे पूछते हैं।’’

उन्होंने बताया कि इस समोसे के लिए पहले से बुकिंग करानी पड़ती है। कौशल ने कहा, ‘‘मैं समोसे को खबरों में लाने के लिए कुछ अलग करना चाहता था। हमने ‘बाहुबली’ समोसा बनाने का फैसला किया। हमने चार किलोग्राम का समोसा और फिर आठ किलोग्राम का समोसा बनाकर शुरुआत की।

इसके बाद हमने पिछले साल 12 किलोग्राम का समोसा तैयार किया।’’ उन्होंने कहा कि 12 किलोग्राम वजनी समोसे की कीमत करीब 1,500 रुपये है। शुभम ने दावा कि उन्हें अभी तक अपने बाहुबली समोसे के लिए करीब 40-50 ऑर्डर मिल चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि यह देश का सबसे बड़ा समोसा है। 

टॅग्स :मेरठउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?