लाइव न्यूज़ :

पतंजलि को लेकर चौतरफा घिरे बाबा रामदेव ने ओवैसी को बताया गद्दार, कहा- 'चाहे जो कुर्बानी देनी पड़े हम तैयार हैं'

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 18, 2019 10:16 IST

बाबा रामदेव ने कहा था, जैसे ईसाइयों के लिए वेटिकन सिटी, मुस्लिमों के लिए मक्का है वे वैसे ही हिन्दुओं के लिए अयोध्या में राम मंदिर को एक मुख्य तीर्थ स्थल के रूप में स्थापित किया जाना चाहिए। 

Open in App
ठळक मुद्देबाबा रामदेव ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवादित मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। असदुद्दीन ओवैसी ने अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर नराजगी जताई थी।

योग गुरु बाबा रामदेव ने राम मंदिर पर आल इंडिया इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर पर प्रतिक्रिया दी है। बाबा रामदेव ने ट्वीट कर असदुद्दीन ओवैसी को गद्दार बताया है। बाबा रामदेव ने लिखा, ओवैसी जैसे गद्दार व नकारात्मक सोच वाले वैमनस्यता फैलाकर देश के अंदर आपस में बैर, हिंसा फैलाने वालों का विरोध करना देशभक्ति है। चाहे जो कुर्बानी देनी पड़े हम तैयार हैं, वैचारिक आंतकवाद के विरोध की कोई भी कीमत चुकाने के लिए सभी देशभक्तों को तैयार रहना चाहिए।' बाबा रामदेव का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि फिलहाल इस ट्वीट के जवाब में असदुद्दीन ओवैसी ने कोई बयान नहीं दिया है। 

इस ट्वीट को साढे छह हजार से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किया है और 19 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।(खबर लिखे जाने तक) 

बाबा रामदेव ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवादित मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा था, 'भगवान राम ना सिर्फ हिंदुओं के लिए बल्कि मुस्लिमों के लिए भी पूज्य हैं, क्योंकि देश के 99 प्रतिशत मुस्लिम धर्मांतरित हैं।'

बाबा रामदेव ने कहा था, जैसे ईसाइयों के लिए वेटिकन सिटी, मुस्लिमों के लिए मक्का है वे वैसे ही हिन्दुओं के लिए अयोध्या में राम मंदिर को एक मुख्य तीर्थ स्थल के रूप में स्थापित किया जाना चाहिए। 

बाबा रामदेव सिर्फ अपने बयानों को लेकर ही नहीं बल्कि पतंजलि को लेकर भी ट्रोल हो रहे हैं। असल में इकॉनोमिक टाइम्स में छपी एक खबर के मुताबिक बाबा रामदेव की पतंजलि भी अब विदेश कंपनियों से हाथ मिलाने की तैयारी में है। जिसके बाद ट्विटर पर  #Shutdownpatanjali ट्रेंड करने लगा था। लोगों का कहना है जो बाबा रामदेव बहुराष्‍ट्रीय कंपनियों के खिलाफ अभियान चलाकर लोगों के बीच लोकप्रिय हुए थे वह खुद अब वही काम करना चाहते हैं। 

टॅग्स :बाबा रामदेवअसदुद्दीन ओवैसीअयोध्या फ़ैसला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल