लाइव न्यूज़ :

निर्मला सीतारमण से ट्विटर यूजर ने कहा, सुब्रमण्यम स्वामी को बनाएं वित्त मंत्री, मिला ये जवाब 

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 14, 2019 17:35 IST

सुब्रमण्यम स्वामी भी एक बाद वित्त मंत्री बनने की इच्छा जता चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आने से पहले उन्होंने एक ट्वीट के जरिए कहा था, अगले पांच सालों में 10 फीसदी विकास दर चाहते हैं तो मोदी को उन्हें वित्त मंत्री बनाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देसुब्रमण्यम स्वामी को वित्त मंत्री बनाने के लिए लेखक देवदत्त पटनायक ट्विटर पर मुहिम चला रहे थे। देवदत्त पटनायक द्वारा किया गया ट्वीट और तस्वीर वायरल हो गया है।

वित्त मंत्री निर्मला निर्मला सीतारमण इन दिनों आर्थिक तंगी की वजह से आलोचनाओं का शिकार हो रही हैं। इसी बात को लेकर धार्मिक विषयों पर बात करने वाले देवदत्त पटनायक ने ट्विटर पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी को देश का वित्त मंत्री बनाने की मांग की। देवदत्त पटनायक का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस ट्वीट के साथ देवदत्त पटनायक ने निर्मला सीतारमण की दुर्गा मां जैसी बनी तस्वीर भी साझा की थी। इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रश्नचिन्ह बनाया। 

देवदत्त पटनायक ने ट्वीट में क्या लिखा? 

देवदत्त पटनायक ने लिखा, "क्या आपको राष्ट्रपति एपीजे अब्दूल कलाम को दूसरा टर्म देने के लिए चलाया गया अभियान याद है? क्या हमलोग डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी (जिन्हें सच में अर्थशास्त्र के बारे में पता है) को वित्त मंत्री बनाने के लिए अभियान चला सकते हैं? उन्हें नजरअंदाज क्यों किया जा रहा है? कोर्ट की कोई साजिश?

निर्मला सीतारमण ने देवदत्त पटनायक के ट्वीट का दिया ये जवाब

देवदत्त पटनायक का ट्वीट वायरल होने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे रीट्वीट कर दिया। उन्होंने इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए तीन प्रश्नचिन्ह लगा दिए।

निर्मला सीतारमण से देवदत्त पटनायक ने मांगी माफी 

देवदत्त पटनायक ने निर्मला सीतारमण के रीट्वीट के बाद एक और ट्वीट कर माफी मांगी। उन्होंने लिखा,  ''ये तस्वीर इकोनॉमी के लिए सही वास्तु नहीं है। मैडम को इसकी इजाजत नहीं देनी चाहिए थी। लेकिन मेरे जैसे शख्स के विचार की किसको जरूरत है, सीमा पार करने के लिए एक बार फिर से माफी मांगता हूं।"

टॅग्स :निर्मला सीतारमणसुब्रमणियन स्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?