लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर हमलावरों ने की बमबारी, घटना CCTV फुटेज में कैद, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 3, 2020 21:34 IST

वीडियो पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना का है। यहां भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर बमबारी कर उन पर हमला हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में लोग भागते-बचते नजर आ रहे हैं जबकि हमलावरों को देखना मुश्किल है।वीडियो में लोग भागते-बचते नज़र आ रहे हैं जबकि हमलावरों को देखना मुश्किल है।अर्जुन सिंह का कहना है कि दो दिन पहले जिहादियों द्वारा काली माता की मूर्ति जलाने के खिलाफ ट्वीट करने के बाद से ही हमले की आशंका थी।

नई दिल्ली:पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, जगद्दल में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर अज्ञात हमलावरों ने बमबारी की। घटना CCTV फुटेज में कैद हो गई है। भाजपा सांसद के अनुसार ये हमला मुर्शिदाबाद में काली माता की मूर्ति को जिहादियों द्वारा जलाए जाने के खिलाफ किए गए उनके ट्वीट की वजह से हुआ है।

बता दें कि हमलावरों द्वारा बमबारी का वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक के बाद एक दो बम धमाके किए गए। पहला सड़क के दूसरी तरफ और दूसरा वीडियो में दिखाई दे रहे मंदिर के पास। वीडियो में लोग भागते-बचते नज़र आ रहे हैं जबकि हमलावरों को देखना मुश्किल है।

इस मामले सासंद अर्जुन सिंह का कहना है कि दो दिन पहले जिहादियों द्वारा काली माता की मूर्ति जलाने के खिलाफ मैंने ट्वीट किया था। तभी से मेरे पास षड्यंत्र किए जाने की खबरें आ रहीं थी। आज किसी गतिविधि के शक में मैं घर से नीचे उतरा और तभी बमबारी होने लगी। CISF अलर्ट थी नहीं तो जान न बचती।

इसके अलावा, बता दें कि पश्चिम बंगाल में दिनाजपुर जिले के रायगंज इलाके में भाजपा के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई। इसके बाद भाजपा ने बृहस्पतिवार को स्थानीय पुलिस पर अपने कार्यकर्ता को पीटने और गोली मारने का आरोप लगाया है। आरोप को पुलिस ने खारिज किया है। इलाके में हाल में घटित हुई डकैती की घटना के सिलसिले में पूछताछ के लिए रायगंज के स्थानीय थाने में बुधवार शाम को 24 साल के अनूप रॉय को बुलाया गया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, " हमने डकैती के मामले में चार लोगों के गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने अनूप रॉय का नाम लिया, इसलिए हमने उसे पूछताछ के लिए बुलाया था।"

टॅग्स :पश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो