लाइव न्यूज़ :

असदुद्दीन ओवैसी की तिरंगे के साथ वाली सेल्फी वायरल, तस्वीर शेयर कर नेता ने CAA और NRC को लेकर लिखी ये बात

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 13, 2020 15:12 IST

एआईएमआईएम सुप्रीमो व सांसद असदुद्दीन औवेसी ने कहा है कि उन्होंने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका दायर की है।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार (10 जनवरी) को असदुद्दीन ओवैसी मे सीएए के विरोध में सड़क पर तिरंगा यात्रा निकाली थी। इस दौरान हजारों की संख्या में भीड़ सड़क पर नजर आई।औवेसी ने कहा सीएए का उद्देश्य मुसलमानों को "राष्ट्रविहीन" बनाना है और इससे एक और विभाजन होगा।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इ्त्तेहादुल मुस्लिमीन  (AIMIM) सुप्रीमो व सांसद असदुद्दीन ओवैसी की दो सेल्फी ट्विटर पर वायरल हो रही हैं। ये सेल्फी खुद असदुद्दीन ओवैसी ने दस जनवरी को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर की थी। सेल्फी शेयर करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने लिखा था, 'हैदराबाद के लोग सीएए, एनआरसी और एनपीआर को ना कह रहे हैं। यह हमारी नागरिकता का पर्याप्त प्रमाण है। उन सभी का आभारी हूं जिन्होंने आज इस विशाल सभा को आयोजित करने में मदद की। उन्हें विशेष धन्यवाद। #CAA_NRC_NPR' 

शुक्रवार (10 जनवरी) को असदुद्दीन ओवैसी ने सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में  सड़क पर तिरंगा यात्रा निकाली थी। इस दौरान हजारों की संख्या में भीड़ सड़क पर नजर आई। ये सेल्फी असदुद्दीन ओवैसी ने वहीं ली है।

इकोनॉमिक्स्ट रूपा सुब्रमण्या ने असदुद्दीन ओवैसी की सेल्फी शेयर करते हुए लिखा, जहां तक राजनेताओं की बात है, मैंने हमेशा असदुद्दीन ओवैसी को पंसद किया है और उनकी प्रशंसा और सराहना की है।

असदुद्दीन औवेसी CAA, NRC और NPR का लगातार कर रहे हैं विरोध

असदुद्दीन औवेसी ने कहा है कि उन्होंने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका दायर की है। औवेसी ने ट्वीट किया, "मैंने सीएए के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका दायर की है। एआईएमआईएम भारत के बहुलवादी, धर्मनिरपेक्ष संवैधानिक लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए लड़ाई लड़ेगी। यह लड़ाई हर संभव मंच और हमारे पास मौजूद हर संवैधानिक हथियार का उपयोग कर लड़ी जाएगी।" 

औवेसी ने कहा सीएए का उद्देश्य मुसलमानों को "राष्ट्रविहीन" बनाना है और इससे एक और विभाजन होगा। लोकसभा में औवेसी ने राष्ट्रपिता गांधी का जिक्र करते हुए कहा था कि उन्हें महात्मा इसलिये कहा गया क्योंकि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में भेदभावपूर्ण नागरिकता कार्ड फाड़ा था। इसके बाद हैदराबाद से सांसद औवेसी ने विरोधस्वरूप विधेयक की प्रति फाड़ दी थी।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीकैब प्रोटेस्टएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर एनपीआर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो