लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल ने शेयर की जावेद अख्तर के साथ अपनी फोटो, यूजर्स बोले-सब वामपंथी एक एक कर के आएंगे आपके घर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 14, 2020 17:03 IST

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार को होने वाले अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल अपनी कैबिनेट के साथ रविवार को सुबह 10 बजे रामलीला मैदान पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि अख्तर ने केजरीवाल से मुलाकात कर उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत की बधाई दी।

दिल्ली में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे अरविंद केजरीवाल की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो गई है। 16 फरवरी को केजरीवाल दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ लेने को तैयार हैं। अरविंद केजरीवाल ने 14 फरवरी को ट्वीट किया, ये मेरे लिए खुशी की बात है कि जावेद अख्तर आज मेरे घर पर आए। तस्वीर में आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी साथ दिख रहे हैं। 

ट्विटर पर यूजर्स इस फोटो पर तरह-तरह कमेंट कर रहे हैं। जावेद अख्तर सत्ता के खिलाफ मुखर आवाज उठाने के लिए जाने जाते रहे हैं। कई यूजर्स जावेद अख्तर को वामपंथी बता रहे हैं। तो कुछ अरविंद केजरीवाल जिस सोफे पर बैठे हैं उसकी तारीफ कर रहे हैं।

जावेद अख्तर ने केजरीवाल से मुलाकात कर चुनाव में जीत की दी बधाई

प्रख्यात लेखक-गीतकार जावेद अख्तर ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर उनसे भेंट कर दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत की बधाई दी। केजरीवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “आज मेरे आवास पर जावेद अख्तर साहब का स्वागत कर खुशी हुई।” पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि अख्तर ने केजरीवाल से मुलाकात कर उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत की बधाई दी। इससे पहले अख्तर ने पार्टी नेता संजय सिंह से भी उनके आवास पर मुलाकात की। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की है।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीट्विटरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो