लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल से यूजर ने पूछा- इस बार बाहर नहीं निकला मफलर, तो दिल्ली सीएम ने ट्वीट कर दिया ये जवाब

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 25, 2019 17:54 IST

दिल्ली में पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से ठंड बढ़ गई है। बुधवार को भी दिल्लीवासियों पर ठंड का प्रकोप जारी रहा और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल की मफलर वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। ठंडा मौसम, अधिक आर्द्रता और हवा की गति के कम होने का असर लगातार वायु गुणवत्ता पर पड़ रहा है।

सोशल मीडिया पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) अरविंद केजरीवाल की आपने मफलर वाली तस्वीर जरूर देखी होगी। ट्विटर पर लोगों को फिर से अरविंद केजरीवाल के मफलर की याद आने लगी है। ट्विटर यूजर अरुण अरोड़ा ने अरविंद केजरीवाल से पूछा कि ठंड आ गई है सर, लेकिन अभी तक आपके मफलर बाहर नहीं निकले हैं, जनता पूछ रही है सर?। यूजर के इस सवाल का दिल्ली सीएम केजरीवाल ने अपने ट्विटर के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से जवाब दिया। ट्वीट के साथ अंत में यूजर ने मफलर मैन हैशटैग का इस्तेमाल भी किया है। 

अरविंद केजरीवाल ने लिखा, ''मफलर बहुत पहले निकल चुका है। आप लोगों ने ध्यान नहीं दिया। ठंड बहुत ज़्यादा है। सब लोग अपना ख्याल रखें।'' अरविंद केजरीवाल का यह ट्वीट वायरल हो गया है। ट्वीट पर 12.6 हजार लोगों ने लाइक किया है और 1.6 हजार लोगों ने रिट्वीट किया है। 

बता दें कि दिल्ली में पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से ठंड बढ़ गई है। बुधवार को भी दिल्लीवासियों पर ठंड का प्रकोप जारी रहा और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शहर में सुबह कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा छाया रहा। 

अधिकतम तापमान के 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सप्ताहांत में तापमान के चार डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। ठंडा मौसम, अधिक आर्द्रता और हवा की गति के कम होने का असर लगातार वायु गुणवत्ता पर पड़ रहा है। वायु गुणवतता सूचकांक बुधवार सुबह 367 रहा जो कि ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो