अरविंद केजरीवाल से यूजर ने पूछा- इस बार बाहर नहीं निकला मफलर, तो दिल्ली सीएम ने ट्वीट कर दिया ये जवाब

By पल्लवी कुमारी | Published: December 25, 2019 05:54 PM2019-12-25T17:54:12+5:302019-12-25T17:54:12+5:30

दिल्ली में पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से ठंड बढ़ गई है। बुधवार को भी दिल्लीवासियों पर ठंड का प्रकोप जारी रहा और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Arvind Kejriwal muffler is missing social media he tells about Twitter | अरविंद केजरीवाल से यूजर ने पूछा- इस बार बाहर नहीं निकला मफलर, तो दिल्ली सीएम ने ट्वीट कर दिया ये जवाब

अरविंद केजरीवाल से यूजर ने पूछा- इस बार बाहर नहीं निकला मफलर, तो दिल्ली सीएम ने ट्वीट कर दिया ये जवाब

Highlightsअरविंद केजरीवाल की मफलर वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। ठंडा मौसम, अधिक आर्द्रता और हवा की गति के कम होने का असर लगातार वायु गुणवत्ता पर पड़ रहा है।

सोशल मीडिया पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) अरविंद केजरीवाल की आपने मफलर वाली तस्वीर जरूर देखी होगी। ट्विटर पर लोगों को फिर से अरविंद केजरीवाल के मफलर की याद आने लगी है। ट्विटर यूजर अरुण अरोड़ा ने अरविंद केजरीवाल से पूछा कि ठंड आ गई है सर, लेकिन अभी तक आपके मफलर बाहर नहीं निकले हैं, जनता पूछ रही है सर?। यूजर के इस सवाल का दिल्ली सीएम केजरीवाल ने अपने ट्विटर के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से जवाब दिया। ट्वीट के साथ अंत में यूजर ने मफलर मैन हैशटैग का इस्तेमाल भी किया है। 

अरविंद केजरीवाल ने लिखा, ''मफलर बहुत पहले निकल चुका है। आप लोगों ने ध्यान नहीं दिया। ठंड बहुत ज़्यादा है। सब लोग अपना ख्याल रखें।'' अरविंद केजरीवाल का यह ट्वीट वायरल हो गया है। ट्वीट पर 12.6 हजार लोगों ने लाइक किया है और 1.6 हजार लोगों ने रिट्वीट किया है। 

बता दें कि दिल्ली में पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से ठंड बढ़ गई है। बुधवार को भी दिल्लीवासियों पर ठंड का प्रकोप जारी रहा और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शहर में सुबह कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा छाया रहा। 

अधिकतम तापमान के 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सप्ताहांत में तापमान के चार डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। ठंडा मौसम, अधिक आर्द्रता और हवा की गति के कम होने का असर लगातार वायु गुणवत्ता पर पड़ रहा है। वायु गुणवतता सूचकांक बुधवार सुबह 367 रहा जो कि ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। 

Web Title: Arvind Kejriwal muffler is missing social media he tells about Twitter

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे