लाइव न्यूज़ :

'योगी आदित्यनाथ अनपढ़ हैं, कोई उन्हें मेंटल लेबल चेक करने की सलाह दें', NBF के अध्यक्ष बनने पर अर्नब गोस्वामी का वायरल हुआ पुराना वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2019 16:33 IST

अर्नब गोस्वामी के एनबीएफ के अध्यक्ष बनने पर यूजर कह रहे हैं केंद्र सरकार ने अर्नब गोस्वामी को अध्यक्ष पक्षपात के तहत बनाया है।

Open in App

अठहत्तर से अधिक खबरिया चैनलों के सबसे बड़े एसोसिएशन न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन (एनबीएफ) ने रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को अपने गवर्निंग बोर्ड (संचालन मंडल) का अध्यक्ष निर्वाचित किया है। इस खबर के सोशल मीडिया पर आते ही टीवी पत्रकार अर्नब गोस्वामी ट्रोल होने लगे हैं। अर्नब गोस्वामी को ट्रोल करने के लिए लोगों ने एक वीडियो जमकर शेयर किया। जिसमें वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए कह रहे हैं कि वह एक अनपढ़ नेता हैं। इस वीडियो को कई लोगों ने शेयर कर लिखा है, इस लाइव टीवी शो को दोबार टेलीकास्ट किया जाए और सीएम योगी को दिखाया जाए। 

वायरल वीडियो में अर्नब गोस्वामी कहते हुए दिख रहे हैं, ये योगी आदित्यनाथ तो ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें धर्म के बारे में तो कुछ पता ही नहीं है। योगी आदित्यनाथ ऐसे अनपढ़ व्यक्ति हैं, कोई जाकर उन्हें बताए कि वह अपना मेंटल लेबल चेक कराएं।

अर्नब गोस्वामी के एनबीएफ के अध्यक्ष बनने पर यूजर कह रहे हैं केंद्र सरकार ने अर्नब गोस्वामी को अध्यक्ष पक्षपात के तहत बनाया है। इसके साथ ही इस फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की भी आलोचना की जा रही है। अर्नब गोस्वामी पर हमेशा से ही नरेंद्र मोदी की सरकार के पक्षपात का आरोप लगता रहा है। 

अर्नब गोस्वामी को ट्रोल करने के लिए और भी कुछ वीडियो शेयर किए जा रहे हैं...

14 भाषाओं के 78 खबरिया चैनलों के इस निकाय ने सामग्री पर पारदर्शी स्व-नियमन लाने के लिए स्व-नियामक संगठन ‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन ऑथोरिटी के तौर तरीकों को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को बैठक की थी। ये सभी चैनल 25 राज्यों से हैं। बयान के अनुसार जनवरी, 2020 तक नये स्व-नियामक संगठन की आधिकारिक रूप से घोषणा की जायेगी।

बयान के अनुसार सदस्यों ने सर्वसम्मति से रिपब्लिक टीवी के प्रबंध निदेशक और प्रधान संपापदक अर्नब गोस्वामी को एनबीएफ के संचालन बोर्ड का नया अध्यक्ष चुना। 

टॅग्स :अर्नब गोस्वामीवायरल वीडियोयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'