लाइव न्यूज़ :

'मैं जिंदा हूं और सलामत हूं', बस ये बात घर वालों को बताने के लिए ATM से 100 रुपये निकालता है ये सेना का जवान

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 7, 2019 09:46 IST

फेसबुक पोस्ट में सेना के जवान का नाम और पहचान नहीं बताया गया है। लेकिन पोस्ट के साथ तस्वीर शेयर की गई है। फेसबुक पोस्ट में लिखा गया है कि वह ऐसा पिछले चार हफ्तों से कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देजवान जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 लगने के बाद से एटीएम से 100 रुपये निकाल रहा है।जवान को लेकर लिखा गया फेसबुक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

जम्मू-कश्मीर में तैनात एक सेना का जवान हर दिन एटीएम से 100 रुपये निकलता है, ताकि उसके घरवालों को पता चल जाए कि वो जिंदा है। अपनी सलामती की खबर पहुंचाने के लिए जम्मू-कश्मीर बारामुला के पास एटीएम से हर दिन  100 रुपये निकलता है। ऐसा ये जवान जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 लगने के बाद से कर रहा है। इस जवान को लेकर लिखा गया फेसबुक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

हालांकि वायरल फेसबुक पोस्ट का दावा सच है गलत इसकी फिलहाल कोई पुष्टी नहीं हुई है। इसे सबसे पहले फेसबुक यूजर नीतिश पाठक के पेज पर पोस्ट की गई थी। जिसके बाद इसे आर्मी के फैन्स पेज ने भी शेयर किया था। 

वायरल हो रहे है फेसबुक पोस्ट में लिखा गया है,''आर्मी के एक जवान की तैनाती कश्‍मीर के बारामुला में है। जवान हर दिन ख्‍वाजा बाग इलाके में एटीएम से 100 रुपये निकलता है। वह उस नोट को बड़े करीने से अपने वॉलेट में डालता है और चुपचाप वहां से चला जाता है। अगले दिन फिर 100 रुपये निकालने के लिए लाइन में खड़ा नजर आता है।''

फेसबुक पोस्ट में सेना के जवान का नाम और पहचान नहीं बताया गया है। लेकिन पोस्ट के साथ तस्वीर शेयर की गई है। फेसबुक पोस्ट में लिखा गया है कि वह ऐसा पिछले चार हफ्तों से कर रहा है। फेसबुक पोस्ट में दावा किया गया है कि इस जवान के बैंक में इसकी पत्नी का नंबर दिया हुआ है, जिससे जब भी ये पैसे निकलता है तो इसकी पत्नी को मैसेज मिल जाता है। जिससे उसके घरवालों को इस बात का अंदाजा हो जाता है कि वह वहां ठीक है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनाधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो