लाइव न्यूज़ :

अप्रैल फूल्स डे पर कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना, "जुमला दिवस" पर शेयर किए चुटीले वीडियो-पोस्ट

By भारती द्विवेदी | Updated: April 1, 2018 12:32 IST

ब्रेकिंग न्यूज वाले वीडियो में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर कटाक्ष किया है। वीडियो में अच्छे दिन, काला धन, नीरव मोदी, गंगा सफाई, भ्रष्टाचार जैसे तमाम मुद्दों पर सरकार को घेरा गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 1 अप्रैल: आज के दिन को दो वजहों से जाना जाता है। पहला एक अप्रैल से वित्तीय वर्ष की शुरुआत होती है। दूसरा पूरी दुनिया इस दिन को 'अप्रैल फूल' के रूप में जानती है। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने आज के दिन का तीसरा एंगल भी ढूंढ लिया है। वो इसे 'जुमला दिवस' के रूप में माना रहे हैं। दरअसल कांग्रेस पार्टी ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है। उस वीडियो के साथ ही एक मैसेज भी लिखा गया है। पहले हम आपको वो मैसेज बता दें।

फेसबुक पोस्ट में कांग्रेस पार्टी ने क्या लिखा है

देश भर के बहुत सारे लोग आज ये मैसेज पाकर आश्चर्यचकित हैं।

फ्रॉम- पीएम-माई गर्वमेंटरिसीव्ड ऑन- 1 अप्रैल 2018

1.4.10 को अच्छे दिन के तहत आपके अकाउंट में 15 लाख क्रेडिट हो गया है।

रेफ्रेंस नंबर- http://BJP00000420।

टोटल बैलेंस-0.00साथ ही सुबह की ब्रेकिंग न्यूज देखें। PS- हैप्पी जुमला दिवस

ब्रेकिंग न्यूज वाले वीडियो में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर कटाक्ष किया है। वीडियो में अच्छे दिन, काला धन, नीरव मोदी, गंगा सफाई, भ्रष्टाचार जैसे तमाम मुद्दों पर सरकार को घेरा गया है। इस वीडियो को अब तक लगभग 10 हजार लोगों ने देखा है। वहीं 900 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और लगभग 500 लोगों ने इस पोस्ट को शेयर किया है।

कांग्रेस पार्टी के इस पोस्ट पर लोगों ने मिला-जुला रिएक्शन दिया है। कुछ लोग जहां कांग्रेस पार्टी की तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि आपको ऐसे ही सरकार की खामियों को दिखाना चाहिए वहीं कुछ लोगों का कहना है कि चाहे वो गंगा सफाई हो या नीरव मोदी सब कांग्रेस पार्टी की देन है। उन्होंने ही नीरव मोदी को लोन दिया था।

लगे हाथ आप वीडियो भी देखते जाइए:

कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए बहुत सारे फनी ट्वीट किए हैं। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा है- 'भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए मोदी सरकार को धन्यवाद। जय शाह ने भी कहा धन्यवाद।'

अगले ट्वीट में लिखते हैं- 'मंहगाई के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं। मोदी सरकार इस बचने के लिए सुझाव दिया है।'

भाजपा का मिशन-2019 को ध्यान में रखते हुए उन्होंने लिखा है- 'भाजपा ने 2019 के लिए अपना कैंपेन स्लोगन रिलीज कर दिया है। आप उन्हें बताइए कि आप क्या सोचते हैं। ' 

इन सारे पोस्टों के साथ कांग्रेस पार्टी ने हैशटैग हैप्पी जुमला दिवस का इस्तेमाल किया है। 

टॅग्स :कांग्रेसनरेंद्र मोदीमोदी सरकारभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल