लाइव न्यूज़ :

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया मुंबई में बारिश का हैरान करने वाला वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

By प्रिया कुमारी | Updated: August 7, 2020 08:33 IST

महिन्‍द्रा इंडस्‍ट्री के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने मुंबई में बारिश का वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक पेड़ हवा में झूम रहा है, जो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर मुंबई बारिश का वीडियो शेयर किया है।बारिश और तेज हवा में झूमते एक पेड़ का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई में कोरोना के संकट के बीच तूफानी हवा और लगातार बारिश से लोग त्राहिमान कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडया पर महिन्‍द्रा इंडस्‍ट्री के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने मुंबई में बारिश होने पर ताड़ के पेड़ पर विडियो शेयर किया इसको लेकर एक सवाल भी पूछा है।

ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग आनंद महिन्‍द्रा के प्रश्‍न का जवाब भी उन्‍हीं के निराले और मजाकिया अंदाज में दे रहे हैं। ये वीडियो क्लिप एक घर के अंदर से शूट किया गया है और इसमें एक ऊंचे ताड़ के पेड़ दिख रहा है, जो तेज हवाओं और बारिश के कारण आक्रामक तरीके से हिलता हुआ नजर रहा है।  

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि तेज हवाओं के बीच एक ताड़ का पेड़ बुरी तरह से इधर से उधर हो रहा है। चारो तरफ ये पेड़ झूम रहा है। आनंद महिंद्रा ने कैप्शन के साथ ये वीडियो ट्वीट किया, उन्‍होंने लिखा उन सभी वीडियो में जो मुंबई में बारिश के बारे में कल राउंड करते थे, यह सबसे नाटकीय था। उन्‍होंने प्रश्‍न किया कि हमें यह पता लगाना होगा कि क्या यह ताड़ के पेड़ का तांडव खुशी का नृत्य था - तूफान के नाटक का आनंद लेना - या प्रकृति के क्रोध का नृत्य है।

महिंद्रा ने मजाकिया कैप्शन के साथ क्लिप साझा किया। यह तुरंत वायरल हो गया और ट्वीट किए जाने के एक घंटे के भीतर 55 हजार से अधिक बार देखा गया। इसे 5.1 हजार लाइक्स और ढेर सारे कमेंट्स भी मिले।

टॅग्स :वायरल वीडियोआनंद महिंद्रामुंबईमहाराष्ट्रबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'