लाइव न्यूज़ :

मारे गए अमेरिकी रैपर का शव नाइट क्लब में सीधा खड़ा किया गया, अंतिम संस्कार में नाचते दिखे लोग, वीडियो पर प्रशंसकों ने जताई नाराजगी

By अनिल शर्मा | Updated: April 6, 2022 09:54 IST

गोन्यू, जिसे बिग व्हिजल के नाम से भी जाना जाता है, को मैरीलैंड के डिस्ट्रिक्ट हाइट्स में लूटपाट के दौरान गोली मार दी गई थी। रैपर पर दो साल पहले भी हमला किया गया था जिसमें वह बचने में कामयाब रहे।

Open in App
ठळक मुद्दे अमेरिकी रैपर गून्यू उर्फ मर्केल एंटोनियो मोरो की 18 मार्च को गोली मारकर हत्या कर दी गई थीहत्या के दो हफ्ते बाद गून्यू के शव को एक नाइट क्लब में सीधा खड़ा किया गया जिसका वीडियो वायरल हो रहा रैपर के प्रशंसक वीडियो पर काफी आपत्ति जता रहे हैं

अमेरिकाः अमेरिकी रैपर गून्यू उर्फ मर्केल एंटोनियो मोरो की 18 मार्च को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रैपर की हत्या से उनके फैंस को काफी सदमा लगा था। दो हफ्ते बाद, वॉशिंगटन डीसी के ब्लिस नाइटक्लब में उनके शव को सीधा खड़ा किए जाने का वीडियो सामने आया है जिसपर रैपर के प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया है।

गोन्यू, जिसे बिग व्हिजल के नाम से भी जाना जाता है, को मैरीलैंड के डिस्ट्रिक्ट हाइट्स में लूटपाट के दौरान गोली मार दी गई थी। रैपर पर दो साल पहले भी हमला किया गया था जिसमें वह बचने में कामयाब रहे। इस बीच उनके अंतिम संस्कार के सामने आए वीडियो को देख हर कोई नाराजगी जाहिर कर रहा है। विचलित कर देनेवाले इस वीडियो में रैपर को रिप्ड जींस की एक जोड़ी पहने हुए दिखाया गया है, जिस पर आग की लपटों का डिजाइन है। रैपर को पहनाए गए स्वेटशर्ट पर 'AMIRI' लिखा हुआ है। वहीं इस दौरान उन्हें एक ताज भी पहनाया गया था।

गून्यू के शव को क्लब में सीधे रखा गया है और वहां मौजूद लोग संगीत में झूम रहे हैं। रैपर के शव के इर्द-गिर्द नाचते लोग बेसुध से दिख रहे हैं। वायरल वीडियो से स्टेन सिंगर के फैंस काफी परेशान नजर आ रहे थे। नेटिजेंस ने टिप्पणी की कि क्लब में उनके शरीर को खड़ा करना अपमानजनक था। एक अन्य ने लिखा कि रैपर के परिवार के लिए नाइट क्लब में शव को प्रदर्शित करना अशोभनीय था। हालाँकि, यह स्पष्ट नहीं है कि आयोजन स्थल के मेजबानों ने ऐसा करने की अनुमति ली थी या नहीं।

टॅग्स :हॉलीवुड सेलिब्रिटीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो