लाइव न्यूज़ :

बिहार में हुआ एलियन बेबी का जन्म, स्वास्थ्यकर्मी भी देखकर सहम गए, देखने उमड़ी भीड़, कुछ देर बाद ही तोड़ा दम

By एस पी सिन्हा | Updated: February 19, 2021 18:56 IST

बिहार के गोपालगंज में एक ऐसे बच्चे ने जन्म लिया जिसे देख डॉक्टर भी हैरान रह गए। इस बच्चे को एलियन बेबी कहा जा रहा है। लेकिन जन्म के बाद ही उसकी मौत भी हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देएलियन जैसे दिखने वाले इस बच्चे को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आने लगे।हालांकि, जन्‍म के करीब ढ़ाई घंटे बाद उसकी मौत हो गई। पूरे गोपालगंज में इस अनोखे बच्चे की चर्चाएं जोरों पर है।

पटना,19 फरवरीबिहार के गोपालगंज में हुए एक अजीबोगरीब बच्चे के जन्म कौतूहल का विषय बना हुआ है। बच्चे के जन्म के कारण एकबारगी तो प्रसूतिकक्ष में प्रसूति कराने वाले स्वास्थ्यकर्मी भी उसे देखकर डर गए थे। यहां एक एलियन बेबी का जन्म हुआ। बच्‍चे की बड़ी-बड़ी सुर्ख आंखें तथा शरीर पर एक अलग तरह का सफेद आवरण देखकर स्वास्थ्यकर्मी डर गए थे। 

जैसे ही यह खबर अस्पताल व अन्य जगह फैली उसे देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि चंद घंटों में ही इस नवजात ने दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपालगंज जिले के मीरगंज के साहिबा चक्र गांव के चुनचुन यादव की पत्नी ने इस विचित्र बच्चे को जन्म दिया। यादव की गर्भवती पत्नी को बुधवार को हथुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार सुबह महिला ने उसकी प्रसूति कराई गई। 

प्रसूति के बाद जब डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों ने नवजात बच्चे को देखा तो उनकी आंखें फटी रह गईं। बच्चे की दोनों आंखें बड़ी-बड़ी व सुर्ख थीं। ऊपर के जबडे में वयस्कों जैसे बड़े- बड़े दांत थे। शरीर की त्वचा पर सफेद रंग का आवरण था। जिसने भी उसे देखा हैरान रह गया। जिसने भी बच्‍चे को देखा, दूसरे ग्रह से आया प्राणी समझ बैठा। हालांकि बच्चे को जन्म देने वाली महिला को इसके दो साल पहले एक सामान्‍य बच्चा हुआ था, लेकिन एक सप्ताह बाद उसकी मौत हो गई थी। 

विचित्र बच्चे को जन्म देने वाली महिला स्वस्थ हैं।अस्पताल में चिकित्सक उसके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। डॉक्टरों ने बताया कि 10 लाख बच्चों में से एक ऐसा होता है। मां-बाप के जेनेटिक म्यूटेशन की वजह से ऐसे बच्चों का जन्म होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चे ज्यादा दिनों तक जिंदा भी नहीं रहते हैं। उनकी अधिकतम सात दिन की आयु मानी जाती है। 

बिहार में यह ऐसे बच्‍चे के जन्‍म का पहला मामला नहीं है। राज्य में विचित्र बच्‍चों की चर्चा होने पर जरा सी चोट लगने पर आंखें बाहर निकल आने वाली बीमारी से ग्रस्‍त पटना की शैली की भी याद आ जाती है। करीब पांच साल पहले उसके इलाज का बीड़ा सलमान खान व कुणाल कपूर ने उठाया था।

टॅग्स :गोपालगंजबिहारवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?