लाइव न्यूज़ :

टमाटर के बाद अब हरी मिर्च और अदरक हुई महंगी! अन्य सब्जियों के दाम में भी हुआ इजाफा

By आजाद खान | Updated: July 4, 2023 20:58 IST

बढ़ती सब्जियों के दाम पर बोलते हुए ओखला मंडी समिति के सदस्य जावेद अली ने कहा है कि "सब्जी मंडियों में व्यापारियों को प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।"

Open in App
ठळक मुद्देटमाटर के बाद अब हरी मिर्च और अदरक के दाम में भी बढ़ोतरी देखी गई है। देश के कुछ शहरों में इनकी कीमत 400 रुपए प्रति किलो पहुंच गया है। यही नहीं अन्य सब्जियों के दाम भी बढ़े हैं।

Viral News:  टमाटर के अब कुछ और सब्जियों की भी दाम में बढ़ोतरी देखी जा रही है। केवल सब्जियां ही नहीं बल्कि हरी मिर्च और अदरक के दाम में भी इजाफा देखा गया है। जानकारी के अनुसार, बाजार में हरी मिर्च और अदरक करीब 400 रुपए प्रति किलो बिक रही थी। ऐसे में चेन्नई से मिर्च की सप्लाई के बाद इसके दाम में थोड़ी गिरावट देखी गई है। 

उधर सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी को लेकर जब व्यापारियों से बात किया गया तो उनका कहना है कि इस तरह से कीमतों में इजाफा के पीछे कई कारण है। उनका कहना है कि बारिश और सही से सप्लाई नहीं होने के कारण सब्जी और हरी मिर्च की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। 

इन चीजों की बढ़ी है कीमत

बता दें कि केवल हरी मिर्च और अदरक ही नहीं बल्कि अन्य सब्जियों के दाम भी बढ़े हैं। बाजार में बिकने वाले अन्य सब्जियों की कीमत 30 से 50 फीसदी तक बढ़ गए हैं। मिर्च और अदरक के अलावा हरी मटर भी महंगी हो गई है और यह खुदरा बाजार में 280 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है। हालांकि आमतौर पर मटर की मांग हमेशा कम रहती है लेकिन इसके बावजूद इसकी कीमत बढ़ी है। 

पश्चिम बंगाल, दिल्ली-एनसीआर समेत देश के अन्य हिस्सों में भी सब्जियों की कीमत में उछाल देखा गया है। पश्चिम बंगाल सरकार के अपने खुदरा नेटवर्क सुफल बांग्ला में भी टमाटर और हरी मिर्च बाजार के रेट पर बिक रही है जिसे कम दामों में सब्जियों की सप्लाई करने के लिए जाना जाता है। 

व्यापारियों का कहना है

सब्जियों के दाम पर बोलते हुए ओखला मंडी समिति के सदस्य जावेद अली ने कहा है कि "सब्जी मंडियों में व्यापारियों को प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर सब्जियों का पूरा स्टॉक खराब हो गया है। उत्तर में पहाड़ी इलाकों से समय पर गाड़ियों से सब्जियां नहीं आने पर इस समस्या को और बढ़ा दिया है। ऐसे में होटलों और अन्य प्रतिष्ठानों की मांग में काफी कमी देखने को मिली है।"

पश्चिम बंगाल वेंडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल डे के अनुसार, अत्यधिक गर्मी और अपर्याप्त वर्षा के कारण सब्जियों की कीमत में बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे में विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले 10-14 दिनों के भीतर नई फसलें बाजारों में पहुंच जाएंगी, जिससे स्थिति कुछ हद तक कम हो सकती है। सरकार और व्यापारियों को उम्मीद है कि मानसून की बारिश जारी रहने और नई फसलें बाजारों में पहुंचने से स्थिति में सुधार होगा। 

टॅग्स :अजब गजबपश्चिम बंगालचेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो