लाइव न्यूज़ :

पबजी के बाद इंस्टाग्राम के जरिए विदेशी महिला को भारतीय से हुआ इश्क, पोलैंड छोड़ बेटी संग झारखंड पहुंची प्रेमिका

By अंजली चौहान | Updated: July 22, 2023 14:35 IST

दोनों की पहली मुलाकात 2021 में इंस्टाग्राम पर हुई और जल्द ही उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। बारबरा को मलिक से प्यार हो गया और वह 2027 तक वैध टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी।

Open in App

रांची: प्यार किसी सरहद, धर्म, जाति और रंग को नहीं मानता इसलिए तो प्यार में पड़ा शख्स अपने पार्टनर के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। इसका सबसे ताजा उदाहरण सीमा हैदर है जो इन दिनों भारत में बच्चे-बच्चे की जुबान पर है।

पाकिस्तान से भागकर आई सीमा हैदर का दावा है कि वह सचिन मीणा से पबजी गेम के दौरान मिली जहां उसे प्यार हो गया औऱ वह अपने चार बच्चों को लेकर पाकिस्तान से भारत चली आई।

अब ऐसा ही एक और मामला झारखंड से सामने आया है। बताया जा रहा है कि झारखंड के रहने वाले शादाब मलिक से एक विदेशी महिला को सोशल मीडिया के जरिए प्यार हो गया। ये प्यार इतना परवान चढ़ा की महिला अब झारखंड पहुंच चुकी है।

गौरतलब है कि महिला पोलैंड की है जिसकी उम्र करीब 40 वर्ष है। महिला झारखंड के हजारीबाग में अपने भारतीय प्रेमी के साथ रहने के लिए भारत आई है, जिससे उसकी इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी का जल्द ही सुखद अंत होगा जब बारबरा पोलाक शादाब मलिक से शादी करेगी। विदेशी महिला अपनी छह साल की बेटी अनन्या के साथ भारत पहुंची और वर्तमान में बरतुआ गांव में अपने प्रेमी शादाब के साथ रह रही है।

दोनों की पहली मुलाकात 2021 में इंस्टाग्राम पर हुई और जल्द ही उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। बारबरा को शादाब से प्यार हो गया और वह टूरिस्ट वीजा पर भारत आ गई, जो 2027 तक वैध है। दोनों ने अब शादी करने का फैसला किया है।

इसके लिए उन्होंने हजारीबाग सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) कोर्ट में आवेदन दिया है। महिला का अपने पति से तलाक हो चुका है। बारबरा की बेटी ने पहले ही शादाब को "डैड" कहना शुरू कर दिया है।

पोलैंड की महिला और शादाब की शादी को लेकर उनके घर और गांव में तैयरियां जोरों-शोरो पर की जा रही है। इंडिया टुडे के अनुसार, पोलिश महिला बारबरा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शादाब एक शानदार और प्यारे इंसान हैं।

उन्होंने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि यह एक खूबसूरत देश है। हजारीबाग के बारे में पूछे जाने पर बारबरा ने कहा कि यह एक छोटा शहर है और रहने के लिए अच्छी जगह है।

बारबरा ने कहा, "जब मैं हज़ारीबाग पहुंची, तो कई लोग मुझे देखने आए और मुझे एक सेलिब्रिटी की तरह महसूस हुआ। मेरे पास अपना घर, कार और अच्छी नौकरी है। मैं पोलैंड से हूं लेकिन मैं शादाब के लिए भारत और हजारीबाग आई हूं। मैं उसके साथ बहुत खुश हूं। हम जल्द ही एक-दूसरे से शादी करने जा रहे हैं।"

बता दें कि ऑनलाइन सोशल मीडिया या गेमिंग ऐप के जरिए भारत में प्यार के कई किस्से सुनाई दे रहे हैं। इसी साल अभी सीमा हैदर का मुद्दा जोरो पर है जो पाकिस्तान की नागरिक है जिसके कारण सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही है।

वहीं, इसी तरह का एक मामला जनवरी में सामने आया था जब पुलिस ने एक 19 वर्षीय पाकिस्तानी महिला को अपनी फर्जी पहचान बनाने और अवैध रूप से कर्नाटक के बेंगलुरु में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया था। महिला को उत्तर प्रदेश के लड़के से प्यार था जिसके लिए वह भारत आकर रहने लगी। हालांकि बाद में उसे पाकिस्तान भेज दिया गया। 

टॅग्स :झारखंडPolandइंस्टाग्रामसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'