लाइव न्यूज़ :

हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की हत्या पर रखा गया था 51 लाख का इनाम!, मर्डर के बाद वायरल हुआ मौलाना का वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 18, 2019 16:22 IST

हिंदू महासभा नेता कमलेश तिवारी हत्याकांड: लखनऊ में हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी के गले में गोली लगी थी। जिसके बाद बदमाशों ने उनका गला भी रेता। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी ने दिसंबर, 2015 में पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ विवादित बयान दिया था।ट्विटर पर लोग ये भी लिख रहे हैं कि कहीं-न-कहीं इस हत्या में इस मौलान का भी हाथ हो सकता है। 

यूपी की राजधानी लखनऊ में हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की शुक्रवार (18 अक्टूबर) को कुछ बदमाशों ने गला रेतकर न‍िर्मम हत्या की। गला रेतने के बाद उन्हें गोली भी मारी गई। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।  हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की हत्या के बाद ट्विटर पर #कमलेश_तिवारी ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक मौलाना कहता हुआ नजर आ रहा है, बिजनौर के मुसलमानों ने हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की हत्या पर 51 लाख का इनाम रखा है।

मौलाना कहता हुआ नजर आ रहा है कि हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी एक हत्यारा है और उसे जेल में ही रहना चाहिए। सोशल मीडिया पर भी वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि  कुछ दिन पहले मौलाना अनवरुल हक ने हिन्दू नेता कमलेश तिवारी की हत्या पर 51 लाख रुपए का इनाम रखा था।

ट्विटर पर लोग ये भी लिख रहे हैं कि कहीं-न-कहीं इस हत्या में इस मौलान का भी हाथ हो सकता है। 

पैगंबर के ख‍िलाफ विवादित बयान देकर चर्चा में आए थे कमलेश त‍िवारी 

हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी ने दिसंबर, 2015 में पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ विवादित बयान दिया था। जिसके बाद मुस्लिम समुदाय ने कमलेश तिवारी को फांसी देने की मांग की थी। जिसको लेकर उनको सजा भी हुई थी। फिलहाल कमलेश त‍िवारी जमानत पर बाहर थे।  इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अभी हाल ही में कमलेश तिवारी पर लगी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) हटा दिया था।

हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी के हत्याकांड के बारे में 

 लखनऊ में हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी को शुक्रवार (18 अक्टूबर) को कुछ बदमाशों ने गला रेतकर और गोली मारकर न‍िर्मम हत्या की। कमलेश तिवारी की इलाज के दौरान अस्पताल के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक खुर्शीद बाग स्थित हिंदू समाज पार्टी कार्यालय में चाय पीने आए बदमाश मिठाई के डिब्बे में चाकू और तमंचा लाए थे। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहत्याकांडलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

ज़रा हटके अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली