लाइव न्यूज़ :

हंस की मौत के बाद पटरी पर शोक मना रहे दूसरे हंस के कारण जर्मनी में 23 ट्रेनें हुई लेट, जानें पूरा मामला

By अनुराग आनंद | Updated: January 1, 2021 10:56 IST

अधिकारियों ने शोक मना रहे हंस को लुभाने की कोशिश की थी। लेकिन, उसने अपने साथी मृत हंस के पास से हटने से मना कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट की मानें तो अपने साथी हंस के मृत शरीर के पास दूसरा हंस लगभग एक घंटे तक बैठा रहा।घटना ने यह प्रदर्शित किया कि जानवरों और पक्षियों में भी मानव की तरह भावनाएं होती हैं।

नई दिल्ली: जर्मनी में एक तेज रफ्तार रेलवे लाइन पर एक हंस की मौत के बाद वहां शोक मना रहे दूसरे हंस के कारण 23 ट्रेनें लेट हो गई है।

दरअसल, हंस एक ओवरहेड पावर केबल की संपर्क में आने की वजह से मर गया था। वियोन की रिपोर्ट के अनुसार, जर्मनी के स्थानीय अधिकारियों ने मृत हंस को उठाने व उसके शोक मना रहे साथी को नदी में छोड़ने से पहले 50 मिनट तक इंतजार किया। 

लुभाने के बावजूद दु:ख मना रहे हंस ने साथी हंस के पास से हटने से मना कर दिया- 

अधिकारियों ने शोक मना रहे हंस को लुभाने की कोशिश की थी। लेकिन, उसने अपने साथी मृत हंस के पास से हटने से मना कर दिया था। रिपोर्ट की मानें तो अपने साथी हंस के मृत शरीर के पास दूसरा हंस लगभग एक घंटे तक बैठा रहा जब तक कि अग्निशमन कर्मियों ने इसे नहीं उठाया।

हमें अक्सर कहा जाता है कि हंस सच्चे प्रेम के प्रतीक हैं और इस घटना ने यह साबित किया कि किस तरह से अपने साथी के बिछड़ने पर दूसरा हंस काफी देर तक वहां बैठा रहा व उसके आंख से आंसू बहाता रहा।

घटना ने यह प्रदर्शित किया कि जानवरों और पक्षियों में भी भावनाएं होती हैं-

इस घटना ने यह प्रदर्शित किया कि जानवरों और पक्षियों में भी मानव की तरह भावनाएं होती हैं और वे संवेदनशील होते हैं। वे भी खुशी व दर्द को मानव या दूसरे जीव की तरह दृढ़ता से महसूस करते हैं।

कुछ समय पहले, एक जर्मन फोटोग्राफर ने ऑस्ट्रेलिया में दो विधवा पेंगुइनों के साथ बैठे हुए तस्वीर को अपने कैमरे में कैद किया था। इस तस्वीर में देखा गया कि दोनों विधवा पेंगुइन एक-दूसरे के साथ प्यार से रह रही है और साथ ही मन बहलाने के लिए दोनों आपस में साथ खेलते भी हैं। 

टॅग्स :जर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रकृति की त्रिमूर्ति: डेविड एटनबरो, सिल्विया अर्ल, जेन गुडऑल

विश्वजर्मनी से 12 माह में 5,000 सैनिकों को वापस बुलाएगा अमेरिका?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने कहा-ईरान से हार रहे?

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO