लाइव न्यूज़ :

हवाई जहाज में पैसेंजर के छींकते ही हड़कंप, सबकुछ छोड़ कॉकपिट से कूद कर भागा पायलट, देखें वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 23, 2020 08:11 IST

जनता कर्फ्यू के दिन यानी रविवार को भारत में 3 लोगों की मौत हो गई। इस तरह से कोरोना से मरने वालों की संख्या 7 तक पहुंच चुकी है। वहीं इससे संक्रमित लोगों की संख्या 391 तक पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देफ्लाइट में यात्रा करने वाले सारे यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई जिनमें सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई। एयर एशिया ने बताया, अगले दरवाजे को सुरक्षित घोषित किए जाने तक क्रू मेंबर्स ने अपने आप को क्वारंटीन कर लिया।

पुणे: पुणे एयरपोर्ट से एयर एशिया की फ्लाइट I5-732 दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली थी, तभी कुछ ऐसा हुआ कि विमान में हड़कंप मच गया। असल में सबसे अगली पंक्ति के एक यात्री ने टेकऑफ करने के पहले ही छींकना शुरू कर दिया। इस बात के बारे में जैसी ही कॉकपिट में बैठे पायलट पता चला वह  इमरजेंसी एक्जिट से भाग निकला। ये घटना 20 मार्च की है, जो सोशल मीडिया पर अब ज्यादा चर्चा में आई है। 

धीरे-धीरे पूरा फ्लाइट कराया गया खाली 

पायलट के चले जाने के बाद फ्लाइट के बाकी क्रू मेंबर्स ने प्लेन का पिछला दरवाजा खोला। प्लेन में बैठे सारे यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकाल दिया गया। जिसके बाद सारे यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई जिनमें सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई। छींकने वाले शख्स के लिए फ्लाइट का अगला दरवाजा खोला गया। 

इस घटना के बारे में एयर एशिया की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक फ्लाइट के सबसे पहले पंक्ति में  बैठे यात्री के कारण 20 मार्च को पुणे-दिल्ली की फ्लाइट में ऐसा मामला सामने आया है। कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता को देखते हुए फ्लाइट रद्द कर दी गई। एहतियात के तौर पर प्लेन को रिमोट बे में खड़ा किया गया है। संदिग्ध यात्री को सामने के गेट से और बाकी यात्रियों के पिछले गेट से निकाला गया.

एयर एशिया ने बताया, अगले दरवाजे को सुरक्षित घोषित किए जाने तक क्रू मेंबर्स ने अपने आप को क्वारंटीन कर लिया। फ्लाइट के कैप्टन ने कॉकपिट से लगे इमरजेंटी एक्जिट से बाहर निकलना उचित समझा। इसके बाद पूरे प्लेन में एंटी इन्फेक्शन छिड़काव किया गया। 

टॅग्स :कोरोना वायरसएयर एशियासीओवीआईडी-19 इंडियामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी