लाइव न्यूज़ :

मिर्ची बाबा हुए परेशान, 'समाधि' लेने के लिए आए 3000 हजार से ज्यादा कॉल, पुलिस में की शिकायत

By रजनीश | Updated: June 23, 2019 17:06 IST

स्वामी वैराग्यनंद गिरि के वकील सैय्यद माजिद अली का कहना है कि वह 100 से ज्यादा पेजों में लगभग 3000 नंबरों की सूची जमा कर चुके हैं। ये वही नंबर हैं जिनसे फोन आते थे।

Open in App

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से 23 मई से अब तक मिर्ची बाबा के पास अब तक 'जल समाधि' से जुड़े तीन हजार से ज्यादा फोन काल आ चुके हैं। इससे परेशान स्वघोषित बाबा स्वामी वैराग्यनंद गिरि ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराया है।

उनकी शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 507 के तहत नरेंद्र गिरि और अन्य के खिलाफ अयोध्या नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

वैराग्यनंद गिरि ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की जीत के लिए हवन किया था। 1 मई को होने वाले इस हवन में 5 कुंटल लाल मिर्ची का इस्तेमाल किया गया था। औऱ कहा था कि यदि दिग्विजय हारते हैं तो वह 'जल समाधि' ले लेंगे।

स्वामी वैराग्यनंद गिरि के वकील सैय्यद माजिद अली का कहना है कि वह 100 से ज्यादा पेजों में लगभग 3000 नंबरों की सूची जमा कर चुके हैं। ये वही नंबर हैं जिनसे फोन आते थे। वकील का कहना है कि फोन करने वाले लोग नरेंद्र गिरि और उनके करीबी हैं।

23 मई को आने वाले चुनावी नतीजों में दिग्विजय सिंह बीजेपी की प्रज्ञा ठाकुर से हार गए। नतीजे आने के बाद से ही सोशल मीडिया में वैराग्यनंद बाबा से जुड़े मैसेज फैलाये जाने लगे थे।  

टॅग्स :वायरल कंटेंटदिग्विजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारत'जगदंबिका पाल ओम बिड़ला से 'बेहतर' स्पीकर होंगे': भाजपा सांसद की तारीफ में बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह | Watch Video

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 19 जून को 3 सीट पर मतदान?, बीजेपी के पास 164 विधायक, क्रॉस वोटिंग इतिहास देख कर कांग्रेस खेमे में डर?

भारतसंगठन की मजबूती पर चर्चा नहीं करती कांग्रेस

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप