लाइव न्यूज़ :

कन्हैया कुमार को लेकर अनुपम खेर से भिड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, 'जैसे तो तैसा' अंदाज में दिया जवाब

By रजनीश | Updated: April 29, 2019 17:10 IST

अनुपम खेर ने बेगूसराय के प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए लिखा- 'सुना है टुकड़े टुकड़े गैंग का एक सदस्य बेगूसराय से इलेक्शन लड़ रहा है। जो अपने देश का नहीं हो सकता वो आपका क्या होगा?'

Open in App

लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण का मतदान जारी है। वहीं दूसरी तरफ ट्विटर पर लोगों के बीच उम्मीदवारों को लेकर जंग भी अपने रंग पर है। ट्वीटर पर एक्टिव बॉलीवुड कलाकार स्वरा भास्कर और अनुपम खेर के बीच सोशल वार हो गया। 

इस जंग में बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने बेगूसराय सीट के प्रत्याशी पर निशाना साधा। इसी का जवाब स्वरा भास्कर ने उन्हें अपने अंदाज में दिया। अनुपम खेर के ट्वीट का जवाब उन्होंने प्रज्ञा ठाकुर पर निशाना साधकर दिया।

अनुपम खेर ने बेगूसराय के प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए लिखा- 'सुना है टुकड़े टुकड़े गैंग का एक सदस्य बेगूसराय से इलेक्शन लड़ रहा है। जो अपने देश का नहीं हो सकता वो आपका क्या होगा?' अनुपम खेर के इस ट्वीट को कन्हैया कुमार पर निशाने के तौर पर लिया गया।

हलांकि अनुपम खेर ने एक और ट्वीट किया- मैंने अपने इस ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिया था। लेकिन सारे टुकड़े टुकड़े गैंग वाले अपना अपना नक़ाब उतार कर अपनी बिलों से बाहर निकल आए बेचारे।'

स्वरा भास्कर ने अनुपम खेर के इस ट्वीट पर तीखी प्रतिक्रिया दी और उन्होंने अनुपम खेर को रिप्लाई करते हुए लिखा- 'सर मुझे लगता है कि आप भोपाल की बीजेपी (BJP) प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर की बात कर रहें हैं! सही कहा-जो देश की ना हो सकी, जिसने आतंकवादी हमले द्वारा देश तोड़ने की कोशिश की..वो भला भोपाल की या संसद की क्या होगी!!!!! जय हिंद!' इस तरह स्वरा भास्कर ने अनुपम खेर को करारा जवाब दिया। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावबेगूसराय लोकसभा सीटअनुपम खेरस्वरा भाष्करभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की‘खोसला का घोसला 2’ में रवि किशन की एंट्री, अनुपम खेर ने जताई खुशी

बॉलीवुड चुस्कीVIRAL: अनुपम खेर ने किया 'तौबा तौबा' पर डांस, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAnupam Kher: फिर सिनेमाघरों में आएगी Tanvi The Great, अनुपम खेर ने 'तन्वी' को फिर से रिलीज करने पर कहा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो