लाइव न्यूज़ :

'आप' विधायक आतिशी के दावे को केरल सरकार ने बताया झूठा! कहा- 'दिल्ली मॉडल' को समझने के लिए राज्य शिक्षा विभाग ने नहीं भेजी है कोई टीम

By विनीत कुमार | Updated: April 24, 2022 15:08 IST

आप विधायक आतिशी के शनिवार को किए एक ट्वीट पर केरल की सरकार की ओर से सवाल खड़े कर दिए गए हैं। केरल के शिक्षा मंत्री ने कहा है कि उनके राज्य से किसी अधिकारी को दिल्ली की शिक्षा के मॉडल के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए नहीं भेजा गया।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी के दावे पर केरल की सरकार ने उठा दिए सवाल।केरल की सरकार ने कहा कि उनका कोई अधिकारी दिल्ली के शिक्षा मॉडल को देखने नहीं गया।आतिशी ने शनिवार को कुछ तस्वीरें ट्वीट कर दावा किया था कि केरल के अधिकारी दिल्ली के शिक्षा मॉडल को देखने आए हैं।

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक आतिशी ने शनिवार को एक ट्वीट कर दावा किया कि केरल के अधिकारियों ने दिल्ली के शिक्षा मॉडल को समझने के लिए दिल्ली के सरकारी स्कूलों का दौरा किया था। आतिशी के अनुसार केरल से आए ये अधिकारी दिल्ली के शिक्षा मॉडल अपने यहां लागू करान के लिए इसे समझना चाहते थे। अब हालांकि आतिशी के इस दावे पर सवाल खड़े हो गए हैं। 

दरअसल, केरल सरकार ने इस तरह के दौरे पर किसी भी अधिकारी को दिल्ली भेजने से इनकार किया है। केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवनकु्ट्टी ने ऐसी कोई भी टीम राज्य की ओर से दिल्ली भेजने की बात से इनकार किया है। साथ ही शिक्षा मंत्री ने ये भी कहा कि दिल्ली की शिक्षा विभाग की एक टीम पिछले केरल मॉडल को समझन के लिए राज्य में आई थी।

शिवनकुट्टी ने ट्वीट किया, 'केरल के शिक्षा विभाग ने 'दिल्ली मॉडल' के बारे में जानने के लिए किसी को नहीं भेजा है। साथ ही पिछले महीने 'केरल मॉडल' का अध्ययन करने के लिए दिल्ली से आए अधिकारियों को भी हर संभव सहायता प्रदान की गई। हम जानना चाहेंगे कि आप विधायक ने किन 'अधिकारियों' का स्वागत किया।'

बता दें कि शनिवार को एक ट्वीट में आप नेता और दिल्ली के कालकाजी से विधायक आतिशी ने कहा था, 'कालकाजी में हमारे एक स्कूल में केरल के अधिकारियों की मेजबानी करना अद्भुत अनुभव रहा। वे हमारे शिक्षा मॉडल को अपने राज्य में लागू करने के लिए समझने के इच्छुक थे। यह अरविंद केजरीवाल की सरकार का राष्ट्र निर्माण का विचार है। सहयोग के माध्यम से विकास।' आम आदमी पार्टी के ट्विटर हैंडल से भी इस संबंध में ट्वीट किया गया था।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीआतिशी मार्लेनाकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो