लाइव न्यूज़ :

बिहार के सीवान जिले में प्रेमिका की खातिर एक हिन्दू युवक बना मौलवी, सदमे में घरवाले

By एस पी सिन्हा | Updated: August 1, 2023 20:05 IST

प्रेमिका के चक्कर में हिन्दू से मौलाना बनने वाला युवक श्रवण कुमार गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी प्रदीप चौहान का बेटा है।

Open in App
ठळक मुद्देहिन्दू से मौलाना बनने वाला युवक श्रवण कुमार गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के हरपुर गांव का निवासी हैमौलवी बना श्रवण अभी सीवान-मझौली मार्ग के नई बस्ती मिस्कार टोली में रहता है श्रवण कुमार की मां अपने बेटे के हिन्दू से मुस्लिम बनने से काफी सदमे में है

पटना:बिहार में सीवान जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका की खातिर एक हिन्दू युवक मौलवी बन गया। प्रेमिका के चक्कर में हिन्दू से मौलाना बनने वाला युवक श्रवण कुमार गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी प्रदीप चौहान का बेटा है। मौलवी बना श्रवण अभी सीवान-मझौली मार्ग के नई बस्ती मिस्कार टोली में रहता है। 

उधर, श्रवण कुमार की मां अपने बेटे के हिन्दू से मुस्लिम बनने से काफी सदमे में है। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। श्रवण की मां कहती है कि उनके बेटे को मिस्कार टोली निवासी रोजी खातून ने अपने प्रेमजाल में फंसाकर करीब 7 महीने उसे पहले भगाकर अपने साथ ले गई। उसके बाद उसका धर्म परिवर्तन कराकर उसे मौलाना बना दिया और किसी मदरसे में रखवा दिया। 

इसके बाद उसका मौलाना वाला फोटो पूरे मोहल्ले में वायरल कर दिया। श्रवण की मां नैना देवी रो-रोकर अपने बेटे को वापस लाने की प्रशासन से गुहार लगा रही हैं। पीड़ित मां नैना देवी ने बताया कि वो कई बार मैरवा थाना के चक्कर लगा चुकी है, लेकिन उसकी मदद करने को कोई तैयार नही है। 

नैना देवी रोते हुए अपने बेटे के एक तिलक लगाए हुए फोटो तो दूसरा मौलाना बने फोटो दिखाकर रोते हुए बेटे से मिलने की गुहार लगा रही है। मां ने बताया कि 3 साल से रोजी खातून और श्रवण के बीच बातचीत हो रही थी। 7 महीने से बेटा उनसे नहीं मिला है। लड़की ने उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया है। 

वहीं लड़की रोजी खातून का कहना है कि जो भी आरोप उसके ऊपर लगाया जा रहा है वो गलत है। शादी की बात कही जा रही है वो भी गलत है। श्रवण कोई बच्चा नहीं है कि उसे कोई कैद करके रख लेगा। पड़ोसन के नाते मेरे और उसके साथ बातचीत होती थी। अब वो कहां है उसे खुद नहीं पता है। 

उसकी मां आरोप लगा रही है कि मेरी वजह से श्रवण ने इस्लाम धर्म अपनाया है। जबकि सच्चाई यह है कि उसने खुद से इस्लाम धर्म अपनाया है। वो 23 साल का लड़का है कोई बच्चा तो नहीं है कि जो हम कहेंगे वो वही करेगा। रोजी खातून ने कहा कि उसने श्रवण से कोई प्यार नहीं किया।

टॅग्स :बिहारसिवान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?