लाइव न्यूज़ :

91 साल के बुजुर्ग ने की अपनी 80 वर्षीय पत्नी की हत्या, जलाकर ठिकाने लगाई लाश

By भाषा | Updated: September 1, 2018 04:35 IST

91 वर्षीय व्यक्ति ने 80 वर्षीय पत्नी की हत्या की।

Open in App

त्रिशूर (केरल), 1 सितंबरः जिले के वेल्लिकुलान्गारा से 90 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी 80 वर्षीय पत्नी की कथित तौर पर हत्या करने और उसके शव को जलाकर ठिकाने लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की पहचान चेरयाकुट्टी के तौर पर हुई है । उसने इस सप्ताह अपनी पत्नी काच्चू थेरसिया के सिर पर लोहे की छड़ मार उसकी हत्या कर दी और बाद में उसके शव को जलाकर ठिकाने लगा दिया था।

पास ही रहने वाले दंपति के बच्चों ने 28 अगस्त को महिला के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने घर के परिसर की तलाशी ली, जहां हड्डियों के टुकड़ों के साथ राख मिली, जिसके (हड्डियों के) बाद में महिला के होने का पता चला।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बाद में पूछताछ के दौरान अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि स्थानीय अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये