लाइव न्यूज़ :

डेटिंग एप पर मिला 78 साल के दूल्हा और 79 साल की दुल्हन, शादी कर साबित किया प्यार की कोई उम्र नहीं होती

By वैशाली कुमारी | Updated: October 9, 2021 20:43 IST

कनाडा के 78 वर्षीय जिम ऐडम्स और 79 साल की आड्रे काउट्स नाम के कपल कोविड-19 महामारी के दौरान एक डेटिंग एप पर मिले थे। पहले दोनों की आपस में दोस्ती हो गई कुछ समय बाद वह एक दूसरे को चाहने लगे।

Open in App
ठळक मुद्देओपेरा डेली की खबर के अनुसार जिम पेंटर और रिटायर्ड प्रोफेसर हैंमहामारी के दौरान जिम ने एक डेटिंग ऐप ज्वाइन किया

इंटरनेट पर इन दिनों  एक वीडियो को तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में 75 से भी ज्यादा उम्र के कपल शादी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, कनाडा के 78 वर्षीय जिम ऐडम्स और 79 साल की आड्रे काउट्स नाम के कपल कोविड-19 महामारी के दौरान एक डेटिंग एप पर मिले थे। पहले दोनों की आपस में दोस्ती हो गई कुछ समय बाद वह एक दूसरे को चाहने लगे। लगभग 8 महीनों के बाद उन्होंने 25 सितंबर को शादी कर ली। उनके शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है यूजर कपल के प्यार और जज्बे की खूब सराहना कर रहे हैं। 

ओपेरा डेली की खबर के अनुसार जिम पेंटर और रिटायर्ड प्रोफेसर हैं। जिन्होंने साल 2017 में अपनी पत्नी को हमेशा के लिए खो दिया था। महामारी के दौरान जिम ने एक डेटिंग ऐप ज्वाइन किया। वहां उनकी मुलाकात 79 वर्षीय एड्रे से हुई। वह एक रिटायर्ड इंश्योरेंस ब्रोकर हैं और उनका 33 साल पहले तलाक हो चुका है। 

जिम ने अपनी शादी को लेकर खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें डेटिंग आप पर पहले ही कोशिश में ऑड्रे मिल गई थी। ऑड्रे को खोजने में उन्हें सिर्फ 1 दिन का समय लगा था। इसके बाद दोनों ने दोस्ती की और से शादी कर ली। 

शादी के बाद जब जिम के बेटे जेजे ने अपने पिता की शादी की तस्वीरें ट्विटर पर ट्वीट की तो वह तेजी से वायरल होने लगी। सोशल मीडिया पर लोग इसकी काफी प्रशंसा कर रहे हैं।

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडियाइंटरनेट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा