लाइव न्यूज़ :

यूपी: बिना किसी को बताए 70 साल के ससुर ने 28 साल की बहु से ऐसे किया शादी, कारण जान आप भी हो जाएंगे हैरान, देखें फोटो

By आजाद खान | Updated: January 27, 2023 18:21 IST

Open in App

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक 70 साल के बुजुर्ग ने अपनी ही बहु से शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि यह गोरखपुर जिले के छपिया उमरो गांव में घटी है जहां की इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुजुर्ग ने जिस अपनी बहु से शादी की है, वह अपने ससुर से उम्र में काफी छोटी है। तस्वीर में एक बुजुर्ग एक महिला के सिर पर हाथ रखे हुए है और दोनों के गले में माला भी पड़ा हुआ है। यही नहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस तरह के और फोटो में महिला की मांग में सिंदूर भी देखा गया है। 

क्या है पूरा मामला

इंडिया न्यूज की एक खबर के अनुसार, गोरखपुर जिले के छपिया उमरो गांव में एक 70 साल के बुजुर्ग ने बिना किसी को बताए अपनी ही बहु से शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि उसकी बहु की 28 साल है और उसकी हाल फिलहाल में एक शादी भी हुी थी।

खबर के मुताबिक, बड़हलगंज थाने में बतौर चौकीदार काम कर रहे कैलाश यादव की पत्नी 12 साल पहले ही मर चुकी थी। ऐसे में कुछ समय बाद कैलाश यादव का तीसरा बेटा भी गुजर गया था और उसकी बहु पूजा विधवा हो गई थी। इस घटना के बाद कैलाश यादव ने पूजा का दूसरा विवाह भी करा दिया था और कुछ समय बाद कैलाश यादव की बहु वहां से अपने पुराने ससुराल वापस आ गई थी और यहीं रहने लगी थी। 

बिना किसी को बताए ससुर ने की बहु से शादी

ऐसे में खबर के अनुसार, कैलाश यादव ने बिना किसी को बताए पूजा से शादी कर ली थी और जब इस दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी तो सभी को इनकी शादी का पता चला है। खबर में यह भी कहा गया है कि कैलाश ने पूजा के साथ मंदिर में सात फेरे भी लिए है। 

घटना की जानकारी मिलते ही लोग इसे लेकर चर्चा करने लगे है और कई लोग इनके रिश्ते पर भी सवाल उठा रहे है। वहीं कुछ लोग दोनों के पक्ष में भी खड़े होते देखा गया है और उनका स्पोर्ट करते हुए देखा गया है। मामले में बोलते हुए बड़हलगंज थाने के इंस्पेक्टर जे एन शुक्ला ने कहा है कि इस मामले में उन्हें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। उनके अनुसार, शिकायत किए जाने पर इस पर वे कार्रवाई करेंगे। 

टॅग्स :अजब गजबउत्तर प्रदेशगोरखपुरPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल