लाइव न्यूज़ :

65 साल की अमेरिकी दुल्हन, 27 साल का देसी दूल्हा, फेसबुक से ऐसे हुआ था दोनों में प्यार

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 23, 2018 20:01 IST

दुल्हन 65 साल की है. दूल्हे की उम्र 27 साल है. अमेरिका से आई दुल्हन इसाई है, जबकि दूल्हा हिन्दू है.

Open in App

चंडीगढ़, 23 जून: ( बलवंत तक्षक) प्यार न सरहद देखता है और न उसका उम्र से कोई मतलब है. हरियाणा में कैथल जिले के सैर गांव में हुई शादी इन दिनों चर्चा में है. सात समंदर पार से आई दुल्हन 65 साल की है. दूल्हे की उम्र 27 साल है. अमेरिका से आई दुल्हन इसाई है, जबकि दूल्हा हिन्दू है. लेकिन दोनों ने शादी सिख रीति रिवाज के मुताबिक की है. दूल्हा दुल्हन अपनी शादी के इस फैसले पर खुश हैं.

प्रवीण और कैरन लिलियन ऐनबर की पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई. पिछले साल नवंबर में शुरू हुई दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. दोनों वीडिओ कॉल के जरिए भी एक-दूसरे के संपर्क में रहे. ऐनबर 15 जून को भारत आ गई. दोनों ने 21 जून को शादी कर ली. दुल्हन 18 जुलाई को वापिस अमेरिका चली जाएगी. अपने परिवार को असहज स्थिति से बचाने के लिए फिलहाल प्रवीण ने गांव छोड़ कर चीका में किराए पर कमरा ले लिया है. परवीन जिंदगी भर ऐनबर का साथ निभाना चाहता है.

कश्मीर रैली में अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, बताया आखिर क्यों तोड़ा पीडीपी से गठबंधन

नव विवाहित जोड़ा करीब महीने भर के लिए देश के कई प्रसिद्ध स्थलों के दौरे पर निकलने की तैयारी कर रहा है. शादी के लिए ऐनबर अपने परिवार से सहमति पत्र ले कर आई है. पत्र के मुताबिक उनके परिवार  को इस शादी पर कोई ऐतराज नहीं है. प्रवीण पहले टूरिस्ट वीजा लेकर अमेरिका जाएगा. अगर उसे स्थाई वीजा नहीं मिला तो ऐनबर अमेरिका छोड़ कर उसके साथ रहने के लिए भारत आ जाएगी.

राज मिस्त्री का कामकाज करने वाले प्रवीण ने ऐनबर को पहले ही बता दिया था कि उसकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर  लेने के लिए टैक्सी ले कर आ सके. मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली ऐनबर के पहले पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है. प्रवीण को यह भी मालूम है कि ऐनबर कभी मां नहीं बन सकती, लेकिन अपने प्यार को परवान चढ़ाने के लिए उसने हर स्थिति को मंजूर कर लिया.

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :वायरल कंटेंटहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो