लाइव न्यूज़ :

सास ने दिया अपने ही दामाद की बेटी को जन्म, पूरा मामला जानकार आप भी करेंगे सलाम

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: November 21, 2020 11:53 IST

मां-बेटी की रिश्ता दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता है। इसकी मिसाब एक मां ने पेश कर दी है...

Open in App
ठळक मुद्दे51 साल की उम्र में जूली ने दिया पोती को जन्म।बेटी ब्रियाना को गर्भ धारण में हो रही थी दिक्कत।मां से नहीं देखा गया बेटी का दुख।

अमेरिका के शिकागो की एक मां ने अपनी बेटी के लिए वो कर दिखाया, जिसकी आपने कभी कल्पना तक ना की होगी। जूली नाम की महिला ने अपनी बेटी के लिए अपनी पोती को जन्म दिया है। जी हां, इसके लिए सरोगेसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। जूली ने अपनी बेटी के बच्चे को 9 महीने गर्भ में रखा और उसे इस दुनिया में लेकर आईं।

सेरोगेसी की मदद से दिया पोती को जन्म

यकीनन सुनने में आपको काफी अजीब लग रहा होगा लेकिन ये सच है। 51 साल की जूली ने सेरोगेसी तकनीक से अपने दामाद के बच्चे को जन्म दिया है। दरअसल जूली की बेटी ब्रियाना को गर्भ धारण करने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। 4 साल में वह 2 बार प्रेग्नेंट भी हुई लेकिन उसका बच्चा यह दुनिया नहीं देख पाया। इसके बाद सालों तक यह मां बनने का सपना देखती रही, लेकिन उसका सपना पूरा नहीं हो पाया।

नहीं देखा जा रहा था बेटी का दुख

बेटी ब्रियाना का दुख मां जूली से देखा नहीं जा रहा था। इसके बाद उन्होंने बेटी के लिए सरोगेसी की मदद से बच्चा करने की ठानी। इसके लिए डॉक्टर्स से सलाह ली गई। 9 महीने तक जूली ने अपनी पोती को अपने गर्भ में रखा और उसे जन्म भी दिया। बच्चे के दुनिया में आने से ब्रियाना और उनका पति भी बहुत खुश है। इस कपल ने अपनी बेटी की नाम ब्रार जूलियट लॉकवुड रखा है।

30 साल बाद फिर हुईं गर्भवती

जूली अपनी बेटी की मदद करके काफी खुश हैं। इससे 30 साल पहले वह गर्भवती हुई थीं, लेकिन एक बार फिर से बच्चे को जन्म देना उनके लिए बहुत सुंदर अनुभव रहा। वहीं बेटी ब्रियाना अपनी मां एक रॉकस्टार मानती हैं। ब्रियाना के मुताबिक मां ने जिस तरह से मदद की है, वह खुद को बेहद भाग्यशाली मानती हैं। ब्रियाना अपनी और मां की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 15 मिलियन फॉलोअर्स भी हैं।

टॅग्स :अमेरिकाओएमजी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल