लाइव न्यूज़ :

आंदोलन कर रहे भूखे किसानों को रोजाना बिस्किट और फल बांटता है यह 4 साल का बच्चा, मासूम के इस नेक काम को देख लोग कर रहे सलाम

By अमित कुमार | Updated: December 14, 2020 11:23 IST

किसानों के लिए खाने-पीने का सामान खरीदकर एक बच्चा इन दिनों प्रदर्शनकारियों के बीच बांट रहा है। बच्चे को ऐसा करते देख सोशल मीडिया पर लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक चार साल के बच्चे की तस्वीर तेजी से वायरल हो रहा है। यह बच्चा आंदोलन कर रहे किसानों के बीच किसानों को खाना बांटता नजर आया।मासूम बच्चे के इस काम को देख लोग लगातार उसकी तारीफ कर रहे हैं।

देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन व्यापक रूप लेता जा रहा है। किसान भारी संख्या में यहां आकर नए कृषि कानून के खिलाफ धरणा प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान कई किसान ऐसे भी हैं जो भूखे पेट अपने हक के लिए सरकार के खिलाफ अवाज उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों किसानों से जुड़ी कई वीडियो सामने आ रहे हैं।

इस बीच एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक चार साल का बच्चा किसानों को खाना बांटता नजर आया। सोशल मीडिया पर बच्चे के इस नेक काम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। चार साल का बच्चा प्रदर्शनकारियों के बीच बिस्किट और फल बांटता नजर आया। 

आंदोलन में मौजूद एक शख्स ने इस बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। बताया जा रहा है कि यह बच्चा रोजाना किसानों का पेट भरने के लिए दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर फल औप बिस्किट बांटता है।  4 साल के मासूम रेहान को उसके पिता अपने साथ दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन में ले गए थे। जिसके बाद उस बच्चे ने वहां लोगों की मदद की। 

बता दें कि इस आंदोलन के बीच रविवार को कुछ किसान संगठनों ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात कर कृषि कानूनों का समर्थन भी किया है। किसानों को साधन के लिए भारतीय जनता पार्टी भी हरकत में आई है। किसान संगठनों के बीच अबतक की बातचीत में कोई हल नहीं निकल पाया है। 

टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शनदिल्लीइंडियावायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'