लाइव न्यूज़ :

फोटो: 17 साल का यह लड़का दुर्लभ बीमारी से है पीड़ित-दिखता है 'भालू' की तरह, दुनिया में केवल 50 लोगों को है यह परेशानी, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: November 23, 2022 19:59 IST

Open in App

भोपाल: मध्य प्रदेश के रतलाम में एक 17 साल के बच्चे के पूरे शरीर में काले और घने बाल होने का एक असामान्य मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रतलाम के छोटे से गांव नंदलेटा के रहने वाले ललित पाटीदार को एक खास बीमारी है जो दुनिया में बहुत कम लोगों को है। 

इस बीमारी के चलते ललित को काफी परेशानी और अपमान भी सहना पड़ता है। यह मामला तब सामने आया जब ललित पहली बार अपनी इस बीमारी के बारे में एक अखबार को जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर एक तरफ जहां कुछ लोग ललित के इस बीमारी के बारे में चर्चा कर रहे है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसे इस बीमारी से लड़ने के लिए हिम्मत दे रहे है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, 12वीं में पढ़ने वाले ललित ने बताया कि वह "वेयरवोल्फ सिंड्रोम" नामक एक बीमारी से जूझ रहा है। इस बीमारी में लोगों के पूरे बदम नें लंबे और काले-घने बाल उग जाते है जिससे वह किसी जंगली जानवर की तरह लगता है। लोग उसे 'भालु' समझकर डर जाते है और कभी-कभी पत्थर भी मारने लगते है। 

ठीक इसी तरह ललित के भी चेहरे, मुंह, हथेलियों, तलवों, छाती और पीठ पर लंबे-घने बाल उग गए थे जिससे लोग उसे देख कर डर जाते है। यही नहीं ललित को अपने इस बीमारी के चलते लोगों द्वारा ताना, बोली और पत्थर भी खाने पड़ते है। 

दुनिया में केवल 50 लोगों को है यह बीमारी

अपने इस बीमारी के बारे में बोलते हुए ललित ने बताया कि उसे बचपन से ही यह बीमारी है और इसके बारे में उसे पहली बार छह सात के बाद पता चला था। जब उसके शरीर में ज्यादा बाल दिखने लगे तो उसके घर वालों ने उसे डॉक्टर को दिखाया जिसने उन्हें इस बीमारी की जानकारी दी थी। डॉक्टरों की माने तो यह बहुत ही असामान्य बीमारी है और ये दुनिया में केवल 50 लोगों को ही है। 

ललित ने बताया कि उसके घर में यह बीमारी किसी और को नहीं है और वह ही केवल इस पीड़ित है। इस बीमारी से परेशान ललित को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और वह सही से बाहर भी नहीं निकल पाता है। ललित के पिता एक किसान है और उसकी मां एक गृहिणी है। ऐसे में ललित पढ़ाई के साथ अपने पिता के साथ खेतों में उनकी मदद भी करता है।  

टॅग्स :अजब गजबMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो