लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: बकरी निगल कर कानपुर के सीएसए यूनिवर्सिटी में आराम कर रहा था 15 फुट का अजगर, मचा हंगामा

By आजाद खान | Updated: October 20, 2022 12:13 IST

वीडियो में यह देखा जा रहा कि अजगर की लंबाई और उसके द्वारा बकरी को निगल लेने से उसका वजन बढ़ गया है। इस कारण दो लोग मिलकर भी उसे सही से उठा नहीं पा रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देकानपुर के सीएसए यूनिवर्सिटी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यहां से एक 15 फुट का अजगर निकला है।दावा किया जा रहा है कि इस अजगर ने एक बकरी को निगल रखा है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के कानपुर के सीएसए यूनिवर्सिटी में 15 फुट लंब अजगर मिलने का एक वीडियो सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि अजगर ने एक बकरी को निगल लिया है जिस कारण उसका वजन भी भारी हो गया है। 

वीडियो में यह देखा गया है कि दो लोग अजगर को पकड़कर उसे एक जगह से दूसरी जगह करना चाहते है। लेकिन उसका वजन इतना भारी है कि वह आसानी से उठ नहीं रहा है। 

वीडियो में क्या दिखा

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि कानपुर के सीएसए यूनिवर्सिटी के पास एक 15 फुट का अजगर ईंट-पत्थर के पीछे छुपा हुआ है। दो लोग मिलकर उसे दोनों ओर से पकड़ने की कोशिश कर रहे है, लेकिन वह आसानी से उठ नहीं रहा है। 

वीडियो के अगले हिस्से में यह देखने को मिला है कि बहुत मुश्किल से वो लोग उसे पकड़ते है और उठा कर दूसरी जगह करते है। अजगर का पेट फूला हुआ दिख रहा है, ऐसे मालूम हो रहा है कि उसने कुछ निगल रखा है। वैसे वहां के लोगों का दावा है कि उसने एक बकरी को निगल रखा है। 

क्या है पूरा मामला, ऐसे हुआ रेस्कयू

यह घटना कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए यूनिवर्सिटी) में घटी है जहां मंगलवार को 15 फुट लंबा अजगर देखा गया है। बताया जाता है कि इसे संस्थान के डेरी विभाग के पिछले हिस्से के तरफ रह रहे लोगों ने देखा था जिसके बाद वे भी दहशत में आ गए थे। 

इस घटना की खबर मिलते ही विभाग के अध्यक्ष डा. वेदप्रकाश ने फौरन वन विभाग और चिड़ियाघर को इसकी जानकारी दी थी। खबर मिलते ही वन विभाग के आरएफओ लल्लू सिंह व चिड़ियाघर के प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डा. अनुराग सिंह के टीम मौके पर पहुंची और अजगर का रेस्कयू किया। इसके बाद उसे सुरक्षित स्थान ले जाया गया। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोकानपुरउत्तर प्रदेशUniversity
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी