लाइव न्यूज़ :

VIDEO: जू से भाग निकला था 12 फीट का अजगर, कर्मचारियों ने दो दिन बाद शॉपिंग मॉल से ढूंढ निकाला

By वैशाली कुमारी | Updated: July 9, 2021 19:03 IST

ब्लू जू एक्वेरियम में इस अजगर को रखा गया था, लेकिन वह चिड़ियाघर से किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहा। हालांकि ब्लू जू की टीम ने जब इस अजगर की तलाश की तो यह पास ही के शॉपिंग मॉल में मिला। 

Open in App
ठळक मुद्देकर्मचारियों द्वारा बताया गया कि कारा प्रजाति का यह अजगर विश्व के सबसे लंबे सांपों में से एक है। चिड़ियाघर के अधिकारी ने बताया कि 12 फीट का अजगर एक मॉल में मिला। चिड़ियाघर के सभी कर्मचारी अजगर की खोज में जुटे थे, इसीलिए जू को बंद करना पड़ा था।

अमेरिका के लुसियाना के मॉल में 12 फीट लंबा कारा प्रजाति का एक अजगर इन दिनों खूब सुर्खियों में है। दरअसल, ब्लू जू एक्वेरियम में इस अजगर को रखा गया था, लेकिन वह चिड़ियाघर से किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहा। हालांकि ब्लू जू की टीम ने जब इस अजगर की तलाश की तो यह पास ही के शॉपिंग मॉल में मिला। 

कोरोना की लहर के कमजोर पड़ने के बाद हाल ही में इस चिड़ियाघर को पर्यटकों के लिए खोला गया था। हालांकि कारा प्रजाति का अजगर जू से अचानक गायब हो गया। जिसके चलते जू को दो दिनों के लिए मजबूरी में बंद करना पड़ा। ब्लू जू एक्वेरियम के सभी कर्मचारी कारा की खोज में जुट गए। ये भी एक कारण था, जिसके चलते जू को बंद करना पड़ा। जू के कर्मचारियों ने दो दिन की मशक्कत के बाद 12 फीट लंबे अजगर को लुसियाना के ही एक मॉल में खोज निकाला। 

जू के अधिकारी ने बताया कि कारा प्रजाति यह अजगर मॉल में पाया गया। जू प्रशासन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे चिड़ियाघर के कुछ कर्मचारी सीढ़ी लगाकर छत की सीलिंग से अजगर को बाहर निकालने की कोशिश में जुटे हैं। चिड़ियाघर प्रशासन ने बताया कि यह अजगर पहले की ही तरह बिलकुल स्वस्थ है। 

कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि कारा प्रजाति का यह अजगर विश्व के सबसे लंबे सांपों में से एक है। भले ही यह देखने में बड़ा लगे लेकिन यह जल्दी से किसी को काटता नहीं है। इस प्रजाति के अजगर बहुत सुस्त होते हैं। 

सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो लगातार वायरल होते रहते हैं, जिनमें कभी कोई शेर या तेंदुआ जंगल या जू से निकलकर के रिहाइशी इलाकों में आ जाते हैं। अमेरिका के ब्लू जू से कारा प्रजाति का यह अजगर के भाग निकलने के बाद इसका भी वीडियो वायरल हो गया है। हालांकि यह मिल गया है, लेकिन इसने जू कर्मचारियों की खासी मशक्कत करा दी है।  

टॅग्स :अमेरिकाचिड़ियाघर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो