लाइव न्यूज़ :

US Election Result: Donald Trump को हराकर joe Biden बोले- सभी अमेरिकियों का राष्ट्रपति बनूंगा

By अनुराग आनंद | Updated: November 8, 2020 09:38 IST

Open in App
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीतने के बाद पहली बार जो बाइडन ने बयान दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि अमेरिका आपने हमारे महान देश का नेतृत्व करने के लिए हमको चुना है...इसके लिए आपका आभार।इसके साथ ही जो बाइडन ने कहा कि हमारे लिए आगे की राह मुश्किल होगी लेकिन वादा करता हूं कि मैं सभी अमेरिकी नागरिकों का राष्ट्रपति बनूंगा..चाहे आपने मेरे लिए वोट किया हो या नहीं।आप ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उस पर खरा साबित रहूंगा।इसके अलावा, उप राष्ट्रपति बनने जा रहीं पहली भारतीय मूल की महिला कमला हैरिस ने ट्वीट करके कहा है कि ये जीत अमेरिका की आत्मा और उसके लिए लड़ने की हमारी इच्छा को लेकर है। हमें आगे बहुत काम है। आएं मिलकर शुरू करें।वहीं, बाइडन की जीत पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह चुनाव अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जो बाइडन को किसी भी राज्य में अधिकारिक तौर पर विजेता घोषित नहीं किया गया है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि मैं तब तक चैन से नहीं बैठूंगा, जब तक कि अमेरिकियों को उनके हक और लोकतंत्र की मांग के अनुसार ईमानदार मतगणना नहीं मिलती है। इतना ही नहीं बाइडन को जीतते देख ट्रंप ने ट्वीट कर कहा है कि मैं भारी वोटों से चुनाव जीत गया हूं।उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षकों को काउंटिंग रूम में घुसने की इजाजत नहीं दी गई। यह चुनाव मैं ही जीता हूं और मुझे 7 करोड़ 10 लाख वैध वोट मिले हैं। डोनाल्डबता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों के नतीजे आ गए हैं। बाइडेन ने रिपब्लिकन कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप को हरा दिया है। बाइडन को बहुमत के लिए जरूरी 270 इलेक्टोरल वोट मिल गए हैं।
टॅग्स :जो बाइडनअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा