लाइव न्यूज़ :

US Capitol Building Attack: Donald Trump समर्थकों के बवाल में क्यों दिखा हमारा तिरंगा झंडा?

By गुणातीत ओझा | Updated: January 7, 2021 21:47 IST

Open in App
US Capitol Violenceअमेरिका में ट्रंप समर्थकों के बवाल में क्यों दिखा तिरंगा? अमेरिकी संसद में हुई अमर्यादित घटना (US Capitol Violence) से पूरी दुनिया हैरान है। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव नतीजों से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के हजारों समर्थकों ने बुधवार रात कैपिटल बील्डिंग (Capitol Building) पर अपना कब्जा जमा लिया। कई घंटे तक प्रदर्शनकारियों ने संसद में और संसद परिसर में जमकर बवाल काटा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस हिंसक हंगामें चार लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। हंगामे के दौरान दंगाइयों ने कैपिटल बील्डिंग में तोड़फोड़ की और हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी के ऑफिस को तहस-नहस कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम में एक वीडियो फुटेज ऐसी भी सामने आई है जिसमें तिरंगा झंडा दिख रहा है। ट्रंप समर्थकों के हंगामे में दिख रहे तिरंगे वाली वीडियो क्लिप को भाजपा (BJP) नेता वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने ट्वीट किया है। आइये इस वायरल वीडियो (Viral Video) क्लिप के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं अपनी इस रिपोर्ट में।सोशल मीडिया पर बवाल की तस्वीरों और फुटेज में भारतीय तिरंगा दिखने से लोग हैरान हैं। प्रदर्शनकारियों के हाथों में बैनर और अमेरिकी झंडों के बीच भारत का राष्ट्रीय ध्वज भी दिख रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। अभी यह नहीं पता चल सका है कि भारतीय ध्वज को थामने वाला व्यक्ति कौन था और उसका राजनीतिक जुड़ाव क्या है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता वरुण गांधी भी उन लोगों में से एक हैं जिन्होंने भारतीय ध्वज को नोटिस किया और ट्विटर पर पूछा, ''वहां भारतीय झंडा क्यों था??? यह वह लड़ाई है, जिसमें निश्चित तौर पर हमें भाग लेने की जरूरत नहीं है।'' शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी भारतीय झंडा ले जाने वाले की ट्विटर पर आलोचना की।प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा, ''जो कोई भी यह भारतीय झंडा लहरा रहा है उसे शर्मिंदा होना चाहिए। हमारे तिरंगा का इस्तेमाल इस तरह की हिंसा और दूसरे देश में आपराधिक घटना में ना करें।'' इस बीच, कॉमेडियन वीर दास ने कैपिटल दंगे में तिरंगा ले जाने वाले पर तंज कसते हुए कहा कि हर भीड़ क्रिकेट मैच नहीं होता। बता दें कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की जीत को सत्यापित करने के लिए सांसद संसद के संयुक्त सत्र के लिए कैपिटल बिल्डिंग के भीतर बैठे थे, तभी बुधवार को ट्रंप के हिंसक समर्थक इमारत में घुस आए। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हुई। कैपिटल परिसर के बाहर निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पुलिस के बीच हिंसक झड़प भी हुई, जिसके बाद परिसर को 'लॉकडाउन' कर दिया गया। समर्थकों को रोकने और सांसदों को बचाने के लिए सुरक्षाकर्मियों को बंदूक भी निकालनी पड़ी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस पूरी घटना में तीन से चार प्रदर्शनकारियों की गोली लगने से मौत हो गई। वही भीड़ पर काबू पाने के लिए मजबूरन पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। काफी संघर्ष के बाद हालात पर काबू पाया जा सका।
टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल