लाइव न्यूज़ :

वैज्ञानिकों ने की चमत्कारी खोज,अब अंगो की कमी से नहीं होगी किसी की मृत्यु

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 21, 2018 17:03 IST

Open in App
वैज्ञानिकों ने दुनिया का पहला मानव-भेड़ हाइब्रिड तैयार कर लिया है। दावा है कि इस खोज से जानवरों के शरीर में इंसानी अंग उगाकर उनका मानव शरीर में प्रत्यारोपण किया जा सकेगा। डायबिटीज टाइप वन जैसी जटिल बीमारियों का इलाज भी संभव हो जाएगा क्योंकि इससे नया पैनक्रियाज बनाया जा सकेगा, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित कर लेगा। प्रत्यारोपण के लिए दिल, लीवर, किडनी जैसे अंग आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। अभी दुनिया में हर साल लाखों मरीज प्रत्यारोपण के लिए अंग न मिलने के चलते दम तोड़ देते हैं। अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने इस प्रयोग के लिए भेड़ के गर्भ में एक भ्रूण विकसित किया, जिसमें मानव और भेड़ दोनों की कोशिकाएं थीं। अब वैज्ञानिकों की योजना है कि वे भेड़ में स्टेम सेल डालकर विशेष मानव अंग विकसित करेंगे। ज्ञात हो कि स्टेम सेल वे कोशिकाएं होती हैं, जिन्हें विकसित करके अंग तैयार किया जा सकता है। स्टैनफोर्ड के शोधकर्ता पहले भी चूहों के शरीर में नया पैनक्रियाज विकसित कर डायबिटीज टाइप वन का इलाज कर चुके हैं। अब पहली बार भेड़ और इंसान की कोशिकाओं के साथ यही प्रयोग दोहराया गया है। भेड़ के डीएनए में होल कर कुछ जगह बनाई गई। फिर भेड़ का भ्रूण तैयार कर उसमें मानव स्टेम सेल डाली गईं। इससे जो भ्रूण विकसित हुआ, उसमें भेड़ के साथ इंसानी कोशिकाएं थीं। इसी तकनीक से भेड़ के शरीर में इंसानी अंग उगाए जा सकेंगे। 
टॅग्स :साइंटिस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वNASA Internship Programs 2026: नासा का समर इंटर्नशिप इन दिन से शुरू, आप भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें आवेदन की लास्ट डेट

भारत"आज देश स्पेस सेक्टर में जो देख रहा वैसा पहले नहीं देखा...", स्काईरूट के इन्फिनिटी कैंपस के उद्घाटन में बोले पीएम मोदी

विश्वदर्शक तो हम बन गए, मगर सर्जक के सुख को गंवा दिया !

भारतखगोल भौतिक विज्ञानी जयंत नारलीकर को ‘विज्ञान रत्न पुरस्कार’, 8 विज्ञान श्री, 14 विज्ञान युवा और एक विज्ञान टीम पुरस्कार की भी घोषणा, देखिए लिस्ट

स्वास्थ्यCancer Vaccine: कैंसर को जड़ से खत्म कर देगी ये वैक्सीन! US के वैज्ञानिक ने बनाई 'सुपर वैक्सीन', कैंसर के इलाज का किया दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल