लाइव न्यूज़ :

Karachi Terrorist Attack: Pakistan के Karachi में Stock Exchange पर आतंकी हमला, 5 लोगों की मौत

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: June 29, 2020 14:50 IST

Open in App
कराची में पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज की इमारत में हुए आतंकी हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं, सात घायल हैं। पाकिस्तान के जियो न्यूज के अनुसार सोमवार सुबह चार बंदूकधारी फायरिंग करते हुए इमारत में आ पहुंचे थे। चारों को मार गिराया गया है। फिलहाल इस बारे में और जानकारी का इंतजार है। इस बीच लोगों को भी बिल्डिंग से हटाए जाने की प्रक्रिया जारी है। जियो न्यूज के अनुसार आतंकियों ने इमारत की मेन गेट पर पहले ग्रेनेड फेंका और फिर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए अंदर दाखिल हो गए। वहीं, डॉन न्यूज टीवी के अनुसार घायलों की संख्या अभी बढ़ सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार इमारत के पास ग्रेनेड अटैक भी हुआ है। फिलहाल पुलिस और स्थानीय एजेंसी के अधिकारी वहां पहुंच गए हैं और इलाके को घेर लिया गया है। पुलिस के अनुसार कराची के सिविल अस्पताल में घटना के बाद पांच मृतकों का शव लाया गया है। वहीं, हमलावरों से ग्रेनेड और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं।
टॅग्स :पाकिस्तानआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल