लाइव न्यूज़ :

Karima Baloch| Karima Baloch found dead in Canada| PM Narendra Modi| करीमा बलोच| balochistan

By गुणातीत ओझा | Updated: December 22, 2020 19:08 IST

Open in App
करीमा की रहस्यमय मौतपीएम मोदी को मानतीं थी भाईबलूचिस्तान (balochistan) में पाकिस्तानी सेना (Pakistan Army) की बर्बरता के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली महिला एक्टिविस्ट करीमा बलोच (Karima Baloch) की कनाडा (Canada) में रहस्यमय मौत हो गई है। रविवार से लापता बताई जा रही करीमा का शव टोरंटों (Toronto) में पाया गया। 2016 में रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) पर बलोच स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन (Baloch Student Organization) की अध्यक्ष करीमा बलोच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को अपना भाई बताते हुए एक भावुक वीडियो संदेश जारी किया था। करीमा ने तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बलूच के लापता नागरिकों की खोज में मदद की अपील की थी। उन्होंने रक्षाबंधन पर गुजराती भाषा में भी पीएम मोदी को विश किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीमा को रविवार की दोपहर तीन बजे के आसपास अंतिम बार देखा गया था। अब उनके परिवार ने पुष्टि की है कि करीमा का शव मिल गया है। करीमा बलोच को पाकिस्तानी सरकार और सेना के खिलाफ सबसे मुखर आवाज माना जाता था। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में भी बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की थी। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई उनकी मौत को लेकर पाकिस्तान सरकार और उनकी खुफिया एजेंसी आईएसएई के ऊपर भी संदेह जताया जा रहा है।साल 2016 में करीमा बलोच ने पीएम मोदी को भाई बताते हुए कहा था कि रक्षाबंधन के दिन बलूचिस्तान की एक बहन भाई मानकर आपसे कुछ कहना चाहती है। बलूचिस्तान में कितने ही भाई लापता हैं। कई भाई पाक सेना के हाथों मारे गए हैं। बहनें आज भी लापता भाइयों की राह देख रही हैं। हम आपको ये कहना चाहते हैं कि आपको बलूचिस्तान की बहनें भाई मानती हैं। आप बलोच नरसंहार, युद्ध अपराध और मानवाधिकार हनन के खिलाफ अंतराष्ट्रीय मंचों पर बलोचों और बहनों की आवाज बनें।'पत्रकार साजिद हुसैन के साथ भी हुआ था ऐसा यह पहला मामला नहीं है जब पाकिस्तान के खिलाफ आवाज उठाने वाले को इस तरह मृत पाया गया है। मई में बलूच पत्रकार साजिद हुसैन भी स्वीडन में मृत पाए गए थे। वह 2 मार्च से लापता थे बाद में उनका शव पुलिस ने बरामद किया था।
टॅग्स :नरेंद्र मोदीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल