लाइव न्यूज़ :

France का Al-Qaeda के खिलाफ बड़ा एक्शन, Mali में Airstrike कर 50 आतंकियों को मार गिराया

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: November 3, 2020 17:41 IST

Open in App
बीते दिनों फ्रांस में हुए आतंकी हमलों के बाद पूरे यूरोप में हलचल जारी है। इस बीच फ्रांस ने आतंकी संगठन अलकायदा पर तगड़ा प्रहार किया है। इस हवाई हमले में कई आतंकी मारे गए हैं। फ्रांस की रक्षा मंत्री के मुताबिक, फ्रांसीसी सेना ने माली में एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया है, जिसमें 50 आतंकियों को मौत के घाट उतारा गया है। फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले ने बताया कि इस हमले में आतंकवादियों की करीब 30 मोटर साइकिलें भी नष्ट हो गईं। फ्रांसीसी वायुसेना ने जिस इलाके में हमला किया वो इस्लामिक आतंकियों के कब्जे में था। हमले के दौरान बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद किए गए हैं। इसके अलावा करीब चार आतंकियों को जिंदा पकड़ा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमला करने से पहले ड्रोन के जरिए पूरे हालात की जानकारी ली गई। आतंकी बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलों पर सवार होकर तीन देशों की सीमाओं पर थे। ड्रोन से बचने के लिए आतंकियों ने पेड़ का सहारा भी लिया। यह जानकारी पुख्ता होने के बाद फ्रांस ने अपने दो मिराज फाइटर जेट भेजे और आतंकियों पर मिसाइल से हमला किया। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि चार आतंकियों को गिरफ्तार भी किया गया है। सेना के प्रवक्ता के मुताबिक अलकादा आतंकियों का यह ग्रुप सेना एक अड्डे पर हमले की तैयारी कर रहा था। उनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक और आत्मघाती हमले में इस्तेमाल होने वाली जैकेट भी बरामद की गई है। बता दें कि फ्रांस में कुछ दिनों पहले एक कार्टून को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दो-तीन शहरों में आतंकी हमले हो चुके हैं। पेरिस और फिर नाइस में लोन वुल्फ आतंकी हमले हुए हैं, जिसमें कई लोगों की जान गई है। साथ ही चर्च के पादरी पर भी चाकू से हमला किया गया था। इसके अलावा ऑस्ट्रिया में भी आतंकी हमला हुआ है, जिसके बाद यूरोप के कई देश सतर्कता बरत रहे हैं। कार्टून विवाद के कारण फ्रांस और मुस्लिम देशों में एक बहस छिड़ गई है।
टॅग्स :फ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला