लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मंदिर को भीड़ ने तोड़ा, लगाई आग

By गुणातीत ओझा | Updated: December 30, 2020 22:46 IST

Open in App
पाकिस्तान (Pakistan) के खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) प्रांत के कोहाट के करक जिले में बुधवार को उन्मादी भीड़ ने एक हिंदू मंदिर (Hindu Temple) को तहस-नहस कर दिया। भीड़ ने मंदिर को आग के हवाले भी कर दिया। पाकिस्तान में हुई इस धार्मिक बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कई लोग मंदिर की दीवारों और छत को तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं मंदिर पर भीड़ ने इस कदर हमला किया कि वहां मंदिर मलबे में तब्दील हो गया। पाकिस्तान में मंदिर को तोड़ने की यह घटना पहली नहीं है, इससे पहले भी पाकिस्तान में मंदिरों पर हमले होते रहे हैं।ट्विटर पर इस वीडियो को नायला इनायत नाम की पत्रकार ने ट्वीट किया है। उनके द्वारा ट्वीट किए गए वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि भारी संख्या में लोगों की भीड़ मंदिर को तोड़ रही है और आग लगा रही है। नायला के मुताबिक हिंदुओं ने मंदिर का विस्तार करने के लिए प्रशासन से अनुमति ली थी। करक जिले के तेरी गांव में स्थित ऐतिहासिक मंदिर और परमहंस जी महाराज की समाधि का 2015 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार जीर्णोद्धार और विस्तार किया जा रहा था। इस मंदिर को इससे पहले 1997 में एक स्थानीय मुफ्ती ने नष्ट कर दिया था और इस पर अवैध कब्जा कर लिया था।कई लोगों ने इस घटना को 'शर्मनाक' करार दिया है। लोग घृणा फैलाने वाले इस कृत्य की निंदा कर रहे हैं। बता दें कि पाकिस्तान में हिंदु अल्पसंख्यकों पर अत्याचार और जबरन धर्म परिवर्तन की खबरें लगातार आती रहती हैं।अभी हाल ही में पाकिस्तान की सरकार ने इस्लामाबाद में हिंदू मंदिर निर्माण की अनुमति दी है। यहां भी मंदिर निर्माण का कार्य कट्टर इस्लामिक समूहों के दबाव की वजह से रुक हुआ था। कैपिटल डेवलपमेंट अथॉरिटी (सीडीए) ने बीते सोमवार को लाहौर में एक अधिसूचना जारी करते हुए इस्लामाबाद के सेक्टर-9/2 में हिंदू समुदाय की श्मशान भूमि की चारदीवारी निर्माण की अनुमति दे दी। इससे पहले कुछ कट्टरवादी धर्मगुरुओं ने सरकार को चेतावनी दी कि वे इस्लामाबाद में मंदिर के निर्माण की अनुमति न दें।
टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल