लाइव न्यूज़ :

ऐरोप्लेन में मिले खटमल, क्रू मेंबर ने उड़ान भरने से किया इंकार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 18, 2018 19:05 IST

Open in App
हीथ्रो से घाना के बीच उड़ान भरने वाली ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में कीड़े देखे जाने के बाद क्रू ने उड़ान भरने से इंकार कर दिया। इस घटना के बाद विमान को सेवा से हटाकर ट्रीटमैंट के लिए ले जाया गया है।कैबिन क्रू ने टेकऑफ के कुछ समय पहले ही विमान के उड़ान भरने से इंकार कर दिया। सूत्रों ने बताया कि कैबिन में कीड़े दिख रहे थे। कैबिन क्रूने अपनी आंखों से सीटों पर रेंगने वाले कीड़ों को कैबिन में देखा। उन्होंने कहा कि यह स्थिति विमान पर काम करने के लिए अस्वीकार्य है। इसके बाद दूसरे विमान की व्यवस्था की गई लेकिन इससे निर्धारित समय पर होने वाली फ्लाइट लेट हो गई।जैसे ही अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई उन्होंने यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजने की व्यवस्था की। हालांकि इसकी वजह से विमान अपने तय समय से 4 घंटे की देरी से उड़ान भर सका। यह पहली बार नहीं है कि उड़ान भरने से पहले विमान में बैडबग पाए गए हों। लास वेगास की उड़ानों पर बैडबग्स के मिलने की शिकायतें लगातार आ रही हैं। ब्रिटिश एयरवेज में अक्सर यात्रा करने वाले यात्री ने बताया की वो लंदन से केपटाऊन तक की यात्रा के लिए बिजनैस क्लास में सवार थे। उन्होंने बताया कि केपटाऊन तक उड़ान के दौरान बग उनको लगातार काटता रहा।
टॅग्स :फ्लाइट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व162 पैसेंजर से भरा प्लेन रनवे से फिसलकर जा पहुंचा समुद्र तट पर, वायरल वीडियो देख सहम जाएंगे आप

विश्वOMG: फ्लाइट में मोजे उतारने पर को-पैसेंजर ने मारा चाकू

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा