googleNewsNext

जानिए कौन है माऊस गर्ल, कैसे बनी ये लड़की ऐसी अजीब

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: January 11, 2018 09:34 AM2018-01-11T09:34:09+5:302018-01-11T09:39:23+5:30

एक लड़की, जिसका जन्म के समय साइज 'माउस' के आकार के बराबर था। मंदीप बटवाल नाम की उ...

एक लड़की, जिसका जन्म के समय साइज 'माउस' के आकार के बराबर था। मंदीप बटवाल नाम की उस लड़की की उम्र अब 18 साल है और लंबाई है सिर्फ 33 इंच, मंदीप को गावं के लोग 'माउस गर्ल' कहकर पुकारते हैं। घर की आर्थिक हालत खराब होने की वजह से घरवाले मंदीप का इलाज नहीं करवा पाए हैं। बौने होने और कमजोर अंगों की वजह से उन्हें खेलने और रोजाना के बाकी काम करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस कमजोरी की वजह से उन्हें चलने में भी दिक्कत होती है मंदीप की मां का कहना है की प्रेग्नेंसी के सातवें महीने में, मुझे अचानक लेबर पेन हुआ और घर पर ही उसे जन्म दे दिया था। वो माउस की तरह थी. उसका चेहरा पूरी तरह नहीं था और वह बहुत कमजोर थी। पूरे गांव के लोग वहां इकट्ठे हो गए थे। उन्होंने ऐसा बच्चा पहले कभी नहीं देखा था। अब मंदीप के घर वालों को उम्मीद है कि कोई चमत्कार हो जाए और उसकी हालत में सुधार आए। हालांकि मंदीप ने इतनी दिक्कतों के बाद भी अपनी जिन्दगी से हार नहीं मानी है।

टॅग्स :अजब गजबweird