लाइव न्यूज़ :

कश्मीर के बिलाल अहमद ने बनाई घाटी की पहली सोलर कार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 23, 2022 16:18 IST

Open in App
जम्मू-कश्मीर का जिक्र जब भी होता है, आखों के सामने खौफ और आतंक का मंजर छाने लगता है। आतंकवाद के कारण बीते लगभग तीन दशकों में लहुलुहान कश्मीर घाटी को उस वक्त थोड़ा सुकून का एहसास हुआ, जब आतंक प्रभावित श्रीनगर में इंजीनियर और प्रोफेसर बिलाल अहमद ने अपने बल पर सोलर कार बनाई। जी हां, बिलाल अहमद के जज्बे और जुनून ने ऐसा करिश्मा कर दिखाया है, जिस पर केवल कश्मीर घाटी को ही नहीं बल्कि पूरे देश को गर्व हो रहा है। बिलाल के इस कारनामें को सराहते हुए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करते हुए कहा, "ऐसा लगता है कि कार एक दिन उड़ भी सकती है। कार के शरीर पर सोलर पैनल और अंदर एक चार्जिंग पॉइंट है।"बिलाल पहले विकलांगों के लिए कार बनाना चाहते थे लेकिन पैसों की कमी के कारण उन्हें वो आइडिया ड्रॉप करना पड़ा। उन्होंने कहा कि सौर कार के विचार ने मुझे उत्तेजित किया क्योंकि यह मुफ्त ऊर्जा है और पेट्रोल की कीमतें 10 साल में और बढ़ने की उम्मीद है।बिलाल ने करीब 11 साल की कड़ी मेहनत के बाद घाटी की पहली सोलर कार तैयार की। श्रीनगर में गणित के टीचर बिलाल का यह करिश्मा केवल कश्मीर में ही नहीं बल्ति देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। बिलाल बताते हैं कि साल 2009 में उन्होंने सोलर कार बनाने का प्रोजेक्ट शुरू किया और दशकों की मेहनत के बाद जब ये प्रोजेक्ट पूरा हुआ है तो उन्हें बहुत खुशी हो रही है। बिलाल की कार पूरी तरह से बिजली पर चलती है। इसके लिए उन्होंने खास किस्म के सोलर पैनलों का उपयोग किया है जिससे कम से कम सौर ऊर्जा में वो अधिकतम बिजली पैदा करता है और उनकी कार फर्राटे से दौड़ती है। बिलाल अहमद की कार पूरी तरह से स्वचालित है। 
टॅग्स :जम्मू कश्मीरउमर अब्दुल्ला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल