लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 11: हुआ बड़ा खुलासा, इसलिए पुरे सीजन लड़ते रहे विकास और शिल्पा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 15, 2018 10:13 IST

Open in App
बिग बॉस के घर में दो चीजें होना लाजिमी है- एक रोमांस और दूसरा लड़ाई। इन दोनों के बिना अब तक का कोई भी सीजन पूरा नहीं हुआ है। जाहिर है जब एक घर में अलग-अलग तरह के लोग बंद रहेंगे, तो कुछ में प्यार होगा और कुछ में लड़ाई। लेकिन सीजन-11 इस मामले में थोड़ा हटकर रहा। जब 1 अक्टूबर 2017 को ये सीजन शुरू हुआ, तब लगा कि उसकी नींव ही लड़ाई की जमीन पर रखी गई है। शो में दो ऐसे कंटेस्टेंट्स शामिल हुए जिनके बीच की लड़ाई पहले ही जगजाहिर थी। बिग बॉस 11 के फैंस को तो ये बताने की जरूरत नहीं है कि यहां किनकी बात हो रही है। बात यहां हो रही है शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता की। भाभी जी घर पर हैं के को-प्रोड्यूसर विकास गुप्ता और शो की मेन लीड रहीं शिल्पा के बीच पहले ही लंबा विवाद हो चुका था, उसकी वजह से शिल्पा को भाभी जी...शो तक छोड़ना पड़ा था। बिग बॉस के हर सीजन पर करीब से नजर रखने वाले जानकारों का मानना है कि दोनों ने रणनीति के तहत अपनी पुरानी लड़ाई को इस शो में कई अलग-अलग शेड्स में दिखाया। इस वजह से दोनों कैमरे पर भी छाए रहे और फैंस का प्यार भी मिलता रहा। वैसे हैरानी की बात नहीं है कि ज्यादातर लोग फिनाले में विजेता की टक्कर में भी विकास और शिल्पा को ही आमने-सामने देखना चाहते हैं। 
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब