नवरात्रि में मां दुर्गा की उपासना के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ बेहद खास माना जाता है। दुर्गा सप्तशती में कुल 13 अध्याय हैं जिसमें देवी दुर्गा की महिमा बताई गई है। माना जाता है कि दुर्गा सप्तशती का विधि पूर्वक पाठ करने से ही शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस वीडियो में हम आपको बता रहे हैं कि नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती के पाठ के लिए कौन-सी सावधानियां बरतनी होती हैं।