लाइव न्यूज़ :

Makar Sakranti 2021: मकर संक्रांति 2021 कब है, पूजा का शुभ मुहूर्त

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: January 8, 2021 11:58 IST

Open in App
हिन्दू धर्म में मकर सक्रांति के त्यौहार का विशेष महत्व होता है. मान्यता है कि इस दिन से पिछले एक महीने से चला आ रहा मलमास या खरमास का समय खत्म हो जाता है. इस वजह से सभी मांगलिक कार्य जैसै शादी-विवाह और दूसरे शुभ कार्य भी शुरू हो जाते हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों में मकर संक्रांति मनाने की अलग-अलग परंपराएं है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान आदि करने का भी काफी महत्व है.  हिन्दू मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण होता है और मकर राशि में प्रवेश करता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि के घर जाते हैं. मकर संक्रांति से ही ऋतु परिवर्तन भी होने लगता है. शास्त्रों के अनुसार इस दौरान स्नान-दान से कई गुना फल प्राप्त होता है. इस दिन सूर्यदेव की विधि-विधान के साथ पूजा करने पर व्यक्ति को मनचाहा वरदान मिलता है. इस साल मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा. मकर संक्रांति से ही ऋतु परिवर्तन भी होने लगता है. इस दिन स्नान और दान-पुण्य जैसे कार्यों का विशेष महत्व माना जाता है. मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाने और खाने का खास महत्व होता है. इसी कारण इस पर्व को कई जगहों पर खिचड़ी का पर्व भी कहा जाता है. ऐसी मान्यता है कि इसी त्यौहार पर सूर्य देव अपने पुत्र शनि से मिलने के लिए आते हैं. सूर्य और शनि का सम्बन्ध इस पर्व से होने के कारण यह काफी महत्वपूर्ण हो जाता है. आम तौर पर शुक्र का उदय भी लगभग इसी समय होता है इसलिए यहां से शुभ कार्यों की शुरुआत होती है. अगर कुंडली में सूर्य या शनि की स्थिति खराब हो तो इस पर्व पर विशेष तरह की पूजा से उसको ठीक कर सकते हैं. मकर संक्रांति मुहूर्त (Makar Sankranti Shubh Muhurat)पुण्य काल मुहूर्त: सुबह 08:03:07 से 12:30:00 तकमहापुण्य काल मुहूर्त: सुबह 08:03:07 से 08:27:07 तक उत्तरायण से दिन की अवधि बढ़ती चली जाती है जबकि रातें छोटी होने लगती है. उत्तरायण को देवताओं का दिन भी कहा गया है. मकर संक्रांति देश के कई राज्यों में अलग-अलग परंपराओं के साथ मनाया जाता है. साथ ही कई घरों में भगवान को खिचड़ी का भोग लगाया जाता है तो वहीं, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में दही-चूड़ा और तिलबा (तिल का लड्डू) खाने की परंपरा है.  मकर संक्रांति को ही कई इलाकों में खिचड़ी के नाम से जाना जाता है. दक्षिण भारत में मकर संक्रांति के दिन ही पोंगल का त्योहार भी मनाया जाता है। वहीं, गुजरात में उत्तरायण पर्व तो असम, मेघालय में इस दिन को माघी बिहू के त्योहार के तौर पर मनाया जाता है.  Makar Sankranti Puja Vidhi: मकर संक्रांति पर पूजा की विधिइस दिन तड़के उठना चाहिए और नहाने के पानी में तिल डाल कर स्नान करना चाहिए. अगर संभव है तो आप पास के किसी पवित्र नदी में भी स्नान के लिए जा सकते हैं. इस दिन सूर्य देव को जल चढ़ाने के लिए तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें लाल फूल, चंदन, तिल और गुड़ भी रख लें। जल के इस मिश्रण को सूर्य देव को अर्पित करें.जल अर्पित करते समय भगवान सूर्य के लिए 'ऊं सूर्याय नम:' मंत्र का भी जाप करें. इस दिन दान करने का भी विशेष महत्व है. ऐसे में अपनी क्षमता के अनुसार वस्त्र और अन्न दान करें। आटा, दाल, चावल, खिचड़ी और तिल का दान बेहद शुभ माना गया है. 
टॅग्स :मकर संक्रांतिलोहड़ी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'ऐ वल्गर गाना मत गाओ यहां...': तेज प्रताप यादव ने गाने के बीच में सिंगर को अश्लील भोजपुरी गाना गाने से रोका | VIDEO

भारतमकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा भोज में सियासी चहल-पहल?,  चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का किया स्वागत

क्राइम अलर्टमकर संक्रांति पर घर में मातम?, संगारेड्डी में पतंग की डोर से गला कटने से मजदूर की मौत और बीदर में पतंग के मांझे से गला कटने से संजीव कुमार होसमानी की मौत

भारतदही-चूड़ा भोज और खरमास खत्म?, बिहार में 'खेला', राजनीतिक संदेश और संभावित समीकरणों का इशारा

भारत'सूर्यदेव सबका कल्याण करें', पीएम मोदी ने मकर संक्रांति समेत पोंगल की देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स