लाइव न्यूज़ :

डेढ़ महीने में दो बार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बने अजित पवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2019 16:30 IST

Open in App
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का सोमवार को विस्तार किया गया और राकांपा नेता अजित पवार ने उद्धव ठाकरे नीत सरकार में उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पिछले डेढ़ महीने में दूसरी बार पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इससे पहले उन्होंने राकांपा से बगावत करते हुए भाजपा से हाथ मिला लिया था और 23 नवंबर को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली थी।हालांकि 26 नवंबर को उन्हें इस्तीफा देना पड़ा क्योंकि देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली सरकार तीन दिन में ही गिर गई। पवार के अलावा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने भी सोमवार को कैबिनेट मंत्री की शपथ ली।राकांपा नेता और विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप वाल्से पाटिल, विधान परिषद में विपक्ष के पूर्व वेता धनंजय मुंडे और विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता विजय वडेट्टीवार ने भी शपथ ली। राज्यपाल बी एस कोश्यारी ने नए मंत्रियों को विधान भवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और रांकापा नेता शरद पवार मौजूद थे।राकांपा नेता दिलीप वाल्से पाटिल, धनंजय मुंडे और कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली।    
टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019अजित पवारउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

भारतबारामती-राहुरी सीट उपचुनावः अजित पवार की सीट पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, चुनाव मैदान से हटे शरदचंद्र पवार?, जानें मतदान और मतगणना कब?

भारत28 जनवरी टू 28 फरवरी?, 30 दिन गुजर गए, बेहद दर्दनाक?, विमान दुर्घटना में अजीत पवार की मृत्यु के बाद भतीजे रोहित ने चाचा के निधन पर भावुक पोस्ट

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा