लाइव न्यूज़ :

Haryana में स्थानीय युवाओं को Private Companies में 75% आरक्षण, राज्यपाल ने बिल को दी मंजूरी!

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: March 2, 2021 20:00 IST

Open in App
नौकरी पाना आज के समय में युवाओं के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण काम है। सरकारी ही नहीं प्राइवेट सेक्टर में भी लोगों को आसानी से नौकरी नहीं मिल रही है। ऐसे में हरियाणा सरकार ने अपने राज्या के युवाओं को बड़ी राहत दी है। हरियाणा सरकार ने अपने राज्य के युवाओं के लिए एक बिल पास किया है जिसके तहत अब उन्हें नौकरी खोजने में आसानी होगी।  दरअसल, प्राइवेट सेक्टर में नौकरी पाने के लिए राज्य के युवाओं को 75 फीसदी आरक्षण देने के बिल को राज्यपाल ने आज मंजूरी दे दी है। सरकार जल्द ही अब इसकी अधिसूचना जारी कर देगी। राज्य के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की घोणषा की। वहीं उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी इस पर खुशी जाहिर करते हुए इसे राज्य के युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका बताया।  हरियाणा विधानसभा में पिछले साल नवंबर में ही हरियाणा के लोगों को राज्य की 75% निजी नौकरियों में आरक्षण देने का बिल पारित किया गया था। आखिरकार अब राज्‍यपाल ने इस पर स्वीकृति दे दी है। इस बिल के तहत एक बात तो साफ हो गई है कि अब हरियाणा में आने वाले समय में जितना भी रोज़गार आएगा उसमें राज्य के युवाओं को तीन चौथाई आरक्षण प्राप्त होगा। 
टॅग्स :हरियाणानौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ