लाइव न्यूज़ :

गिरफ्तार डीएसपी देविंदर सिंह के अफज़ल गुरू से जुड़े थे तार ?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 15, 2020 11:57 IST

Open in App
 एक वक्त ऐसा भी था जब डीएसपी देविन्दर सिंह आतंकवादियों से सवाल-जवाब किया करते थे, लेकिन जब डीएसपी  दो वांछित आतंकियों के साथ गिरफ्तार हुए और अधिकारी पूछताछ करने पहुंचे तो सभी अधिकारियों की जुबान पर पहली लाइन थी ‘‘तुम ऐसा कैसे कर सकते हो।’’ पुलिस उपाधीक्षक देविंदर  सिंह को शनिवार को उस वक्त गिरफ्तार किया गया था जब वह दो आतंकवादियों को साथ लेकर जम्मू जा रहे थे। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब सिंह का नाम गलत कारणों से खबरों में है। इससे पहले संसद हमले के दोष में फांसी पर चढ़ाए गए अफजल गुरु ने 2013 की अपनी एक चिट्ठी में लिखा था कि सिंह ने ही उसे संसद हमले के सह आरोपी ‘‘मोहम्मद’’ को साथ लेकर ‘‘दिल्ली जाने और उसके लिए मकान किराए पर लेने तथा कार खरीदने को कहा था।’’ उस वक्त सिंह विशेष अभियान समूह में डीएसपी थे। अधिकारियों ने बताया कि उस वक्त सिंह पर लगे आरोपों को साबित करने के लिए पुख्ता सबूत नहीं मिले और देविंदर सिंह बच गये..लेकिन आतंकवादियों को लेकर जाते हुए शनिवार को हुई उनकी गिरफ्तारी ने अफजल गुरु द्वारा उठाए गए सवालों और लगाए गए आरोपों को फिर से जिंदा कर दिया है। इस सनसनखेज़ केस की जांच कर रहे अधिकारी इसमें देविंदर सिंह के रोल पर हैरान थे..  देविंदर सिंह पिछले कुछ वक्त से वह पुलिस के राडार पर थे। शुक्रवार को खुफिया एजेंसियों ने प्रतिबंधित संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के स्वयंभू जिला कमांडर नावीद बाबा और एक पूर्व पुलिसकर्मी के साथ देविंदर सिंह की बातचीत सुनी और वहीं से डीएसपी का बुरा वक्त शुरू हो गया। देविंदर सिंह की गिरफ्तारी से जुड़े पूरे अभियान का नेतृत्व दक्षिण कश्मीर के पुलिस डीआईजी  अतुल गोयल ने किया। उन्होंने स्वयं नाके पर खड़े होकर देविंदर सिंह की गाड़ी रोकी.. नाके पार कार रोककर चारों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े जाने पर देविंदर सिंह ने यह पासा फेंका कि गाडी में पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं, लेकिन ये सुनकर  डीईजी अतुल गोयल आग बबूला  हो गये.. गिरफ्तारी के तुंरत  बाद देविंदर सिंह के घर सहित कई ठिकानों पर पुलिस टीम भेजी गई और मंगलवार रात तक लगातार चौथे दिन भी छानबीन चलती रही। देविंदर सिंह के आवास से दो पिस्तौल और एक एके-47 राइफल जब्त की गई है। 
टॅग्स :संसदभारतीय संसदजम्मू कश्मीरक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?